फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   independence day 2019 and high security check by himachal police

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा चाक-चौबंद, जेएंडके सीमा सील

Thu, 15 Aug 2019 12:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 15 Aug 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
independence day 2019 and high security check by himachal police
- फोटो : अमर उजाला

स्वतंत्रता दिवस को लेकर हिमाचल पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जम्मू-कश्मीर से लगते चंबा बार्डर को सील कर दिया गया है जबकि पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा मंदिरों, बांध, बिजली प्रोजेक्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


सीमाओं पर बटालियनों के जवानों की नियुक्तियां की गई हैं। सीमा पर बैरियरों में वाहनों और लोगों की चेकिंग के बाद ही आगे भेजा जा रहा है। चंबा और लाहौल-स्पीति जिलों की जम्मू-कश्मीर की सीमा के साथ लगती सुरक्षा चौकियों में अलर्ट जारी किया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक चंबा की ओर से सुरक्षा के लिहाज से ये विशेष निर्देश जवानों को जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा चौकियों में तैनात आईआरबीएन जवान और एसपीओ जवान लांग रेंज पेट्रोलिंग और शार्ट रेंज पेट्रोलिंग कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था और प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित होने के चलते कंडवाल में भी चेकिंग बढ़ा दी गई है। कंडवाल में लगे बैरियर पर पुलिस हर आने-जाने वाली गाड़ी और लोगों पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नूरपुर पुलिस ने भी नाके लगाए हैं, जहां वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी ने बताया कि हिमाचल के बार्डर एरिया में पुलिस तैनात की गई है। हिमाचल में वाहनों और लोगों को चेकिंग के बाद ही भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed