फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   incresing sarsa river water level

नदी में उफान, आफत में आ गई जान

Mon, 21 Jul 2014 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Mon, 21 Jul 2014 07:21 PM IST
विज्ञापन
incresing sarsa river water level

हिमाचल के सोलन जिला में सरसा नदी के उफान में आने के कारण एक दर्जन गांवों का संपर्क कट गया है। इन गांवो के लोगों को रात नदी किनारे ही गुजारी पड़ी।

विज्ञापन


दून के ऊपरी क्षेत्र में बारिश होने से नदी उफान पर है। बद्दी में दूध देने वाले लोग देवीराम, मल्ली, भूरा, सूखा, मनी, देवेंद्र, रमेश ठाकुर, बंतराम, गीताराम, बिल्ला व विक्की दूध देने के लिए बद्दी आए हुए थे, लेकिन अचानक पानी आने से वह फंस गए हैं।
विज्ञापन


शीतलपुर निवासी देवीराम नंबरदार, अश्वनी कुमार, डा. धर्मपाल, रामलाल, कर्मचंद चौधरी व भगत राम नंबरदार ने बताया कि अगर इस समय इन गांवों में कोई आपातकालीन स्थिति आ जाती है तो लोगों के पास कोई भी चारा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसा नदी में पुल न होने से लोग झेल रहे परेशानी

incresing sarsa river water level

पानी कम होने के बाद ही लोग अपने घर पहुंच पाएंगे। सरसा नदी पर पुल न होने से शीतलपुर, लंडेवाल, कल्याणपुर, केंदूवाला, दासो माजरा, चुनरी, नानोवाल, खोल वैली, हांडा कौंडी, मडियारापुर, नाहर सिंह व लखनपुर झींडा गांवों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है।

वर्तमान में नदी में 8 फीट गहरा पानी है। जिसे सामान्य होने में 5 घंटे का समय लग सकता है। उधर,लोनिवि के अधिशासी अभियंता एसके अत्री ने बताया कि विभाग ने पुल निर्माण के लिए टेंडर लगा दिए हैं।

जैसे ही मुख्य अभिंयता की ओर से कार्य आबंटन का पत्र आता है तो ठेकेदार को कार्य शुरू करने के लिए कह दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed