{"_id":"4044934727edc3b814abdadfa9a299a0","slug":"in-the-current-outbreak-the-death-of-the-young-man-from-the-river-in-chamba-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मछली मारने की ऐसी सजा, कांप उठेगी आपकी रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली मारने की ऐसी सजा, कांप उठेगी आपकी रूह
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 04 May 2015 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवक मछली का शिकार करने के लिए गैरकानूनी तरीके से पानी में करंट छोड़ रहे थे तभी एक युवक का पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया। पानी में करंट होने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मामला चंबा जिला के साहो क्षेत्र का है। पुलिस ने इस संबंध में लापरवाही का मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से दो किलो मछली सहित बिजली की तार बरामद कर ली है। वहीं मृतक के परिजन उसके दोस्त पर उसे मारने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
पूरे मामले से क्षेत्र में शोक का माहौल है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
साल नदी में पकड़ रहे थे मछली
पुलिस के अनुसार साहो गांव के रहने वाले दो युवक शनिवार देर शाम साल नदी में मछली पकड़ रहे थे। नियमों के मुताबिक पानी में करंट छोड़कर मछली मारना गैरकानूनी है।
जानकारी के अनुसार इसी दौरान जब युवक मछली पकड़ने के दौरान बिजली की तार को पानी में फैंकने लगा तो उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया। पानी में करंट होने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दोस्त चाहकर भी उसकी मदद नहीं कर पाया। मगर उसने बचाव के लिए शोर मचाया। आवाजें सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। मगर उस समय तक युवक की मौत हो चुकी थी।