{"_id":"5de8f6d48ebc3e547d5434aa","slug":"in-himachal-the-draft-of-donations-collected-by-begging-for-the-mlas-returned","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में विधायकों के लिए भीख मांगकर जुटाए चंदे का ड्राफ्ट लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में विधायकों के लिए भीख मांगकर जुटाए चंदे का ड्राफ्ट लौटाया
Thu, 05 Dec 2019 05:54 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 05 Dec 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बीते मानसून सत्र में मंत्रियों और विधायकों का मुफ्त यात्रा भत्ता बढ़ाने के विरोध में भीख मांगकर जुटाए गए 2500 रुपये चंदे के ड्राफ्ट को लौटा दिया गया है। शिमला से सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार ने लोगों से एक-एक रुपये मांगकर भत्ता बढ़ाने का विरोध कर आंदोलन छेड़ा था। पिछले मानसून सत्र में विधानसभा में मंत्रियों और विधायकों का मुफ्त यात्रा भत्ता बढ़ाने का बिल पारित हुआ था। यात्रा भत्ता की सालाना सीमा को दो से बढ़ाकर चार लाख रुपये किया गया था।
विज्ञापन
इसका चारों तरफ भारी विरोध किया गया। इसके बाद लोगों के बीच उतरकर एक-एक रुपये इकट्ठा किए गए। इस बारे में एक ड्राफ्ट तैयार कर इसे राजभवन शिमला में जमा करवाया गया। इस ड्राफ्ट को मुख्यमंत्री एमएलए रिलीफ फंड नाम से बनाया गया। राजभवन से इसे सचिवालय भेजा तो वहां से अतिरिक्त मुख्य सचिव जन शिकायत निवारण ने इसे यह कहकर लौटा दिया है कि इस तरह का फंड यहां मौजूद नहीं है।
विज्ञापन