फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   improvement in health of former cm virbhadra singh

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सेहत में सुधार, नॉर्मल आईं सभी रिपोर्ट

Fri, 31 Aug 2018 04:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 31 Aug 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
improvement in health of former cm virbhadra singh

छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की तबीयत में हल्का सुधार हुआ है। आईजीएमसी शिमला में शुक्रवार सुबह उनके ईको, ब्लड टेस्ट, छाती, किडनी और यूरिन के टेस्ट किए गए। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज ने बताया कि सभी टेस्ट की रिपोर्ट नॉर्मल आई है।

विज्ञापन


डॉक्टरों की मानें तो बीते दिनों वीरभद्र सिंह के हाथ और पैरों में सूजन आ गई थी। शुक्रवार को उनकी सूजन भी कम हो गई है। हालांकि, डॉक्टरों ने स्थिति स्पष्ट नहीं है कि उन्हें कब अस्पताल से छुट्टी दी जाएंगी।
विज्ञापन


मौजूदा समय में उन्हें स्पेशल वार्ड के कमरा नंबर 633 में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। कार्डियोलॉजी, किडनी और मेडिसन विभाग के डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार देर रात को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक अर्जुन और रवि धीमान भी वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम पूछने अस्पताल पहुंचे।


 पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की वीरवार को तबीयत खराब हो गई। दोनों हाथों और पांवों में सूजन आ गई। डॉक्टरों की मानें तो उन्हें हल्की कमजोरी भी महसूस हो रही थी। इसके बाद उनका ईको टेस्ट किया गया और अस्पताल में दाखिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed