{"_id":"578dd22f4f1c1b9032c4c7dc","slug":"immediate-relief-of-30-000-rupee-on-army-jawan-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिसूचना जारी, सैनिक की मौत पर अब तुरंत मिलेगी फौरी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिसूचना जारी, सैनिक की मौत पर अब तुरंत मिलेगी फौरी राहत
युद्धवीर सिंह/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी स्थिति में सैनिक की मौत पर अब पीड़ित परिवार को हिमाचल सरकार तुरंत फौरी राहत के रूप में 35 हजार की राशि जारी करेगी। प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री सैनिक कल्याण कोष से यह राहत राशि जारी की जाएगी। इसमें पैरा मिलिट्री फोर्स के सैनिक भी शामिल होंगे जिनकी युद्ध के दौरान मृत्यु हुई हो।
विज्ञापन
इस फौरी राहत के लिए पीड़ित परिवार को किसी भी कागजी कार्रवाई से नहीं गुजरना पड़ेगा। इससे पहले सैनिक की मौत होने पर परिवार को सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एक या दो माह के बाद यह राशि जारी होती थी। सैनिक कल्याण बोर्ड के निदेशक
विज्ञापन
ब्रिगेडियर एसके वर्मा ने बताया कि सैनिक की किसी भी स्थिति में मौत होने पर जिला प्रशासन तुरंत 35 हजार रुपये फौरी सहायता राशि जारी करेगा। बिना कागजी कार्रवाई के राहत राशि पीड़ित परिवार को जारी होगी। प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर हजारों सैनिक परिवारों को राहत प्रदान की है।
विज्ञापन