फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   IMA POP 2023: Gaurav Thakur of Churah sub-division is a lieutenant in the Indian Army

Chamba News: चुराह के गौरव ठाकुर भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट, बेटे के कंधों पर सितारे सजाते परिजन हुए भावुक

Sat, 09 Dec 2023 11:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Dec 2023 11:20 PM IST
सार

चुराह उपमंडल के गौरव ठाकुर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। गौरव शनिवार को इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए) देहरादून से पासआउट हुए। वहीं, बेटे के कंधों पर सितारे सजाकर माता-पिता ने फूले नहीं समाए और भावुक हो गए। 

विज्ञापन
IMA POP 2023: Gaurav Thakur of Churah sub-division is a lieutenant in the Indian Army
चुराह के गौरव ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चुराह उपमंडल के गौरव ठाकुर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। गौरव शनिवार को इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए) देहरादून से पासआउट हुए। वहीं, बेटे के कंधों पर सितारे सजाकर माता-पिता ने फूले नहीं समाए और भावुक हो गए। चुराह उपमंडल की भंजराडू पंचायत के गांव डिकरियूंड के गौरव ठाकुर ने कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। गौरव ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा से हुई। उनकी माता नीना ठाकुर शिक्षा विभाग से खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। पिता भाग सिंह ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा में प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली से इंजीनियरिंग की है। जून 2018 से जनवरी 2019 तक गौरव ठाकुर एयर एशिया में असिस्टेंट टेक्निकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत रहे। इसके बाद जनवरी 2021 में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी हरियाणा में ड्रोन पायलट अनुदेशक के तौर पर कार्य किया। दिसंबर 2021 में उन्होंने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स 135 के लिए परीक्षा दी और भारत वर्ष में पहला रैंक हासिल किया। अब कठिन प्रशिक्षण से गुजर कर ये मुकाम हासिल किया है। गौरव से सफलता का श्रेय माता नीना ठाकुर, पिता भाग सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज कौशल और टीजीसी कोचिंग अकादमी दूरू के कमांडर राजन को दिया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed