{"_id":"5c13a2c4bdec2255570e0001","slug":"ignou-s-openmate-mba-and-bed-entrance-exam-from-16-dec","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन होगी इग्नू की ओपनमेट एमबीए और बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिन होगी इग्नू की ओपनमेट एमबीए और बीएड प्रवेश परीक्षा
Fri, 14 Dec 2018 06:02 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan ashok chauhan
Updated Fri, 14 Dec 2018 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) रविवार को प्रदेश में स्थापित किए गए तीन परीक्षा केंद्रों शिमला, मंडी और धर्मशाला में ओपन मेट (एमबीए) और बीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा।
विज्ञापन
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक जोगिंद्र कुमार यादव ने कहा कि बीएड की प्रवेश परीक्षा सुबह दस बजे से बारह बजे तक, जबकि ओपनमेट (एमबीए) की प्रवेश परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
इन परीक्षाओं में प्रदेश भर के करीब तीन सौ से अधिक परीक्षार्थी बैठेंगे। इनके लिए परीक्षा रोलनंबर इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। परीक्षा के लिए पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को उनके दिए गए मोबाइल नंबर पर एसएमएस कर सूचित भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से कहा है कि वे समय रहते इग्नू की वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर लें। यदि किसी का रोलनंबर/हॉल टिकट डाउनलोड करने में किसी प्रकार की दिक्कत होगी तो वह इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क कर सकता है।