{"_id":"675d928a07e8967beb0c2712","slug":"igmcs-special-wards-will-be-seen-in-a-new-color-shimla-news-c-19-sml1001-455469-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नए रंग रूप में नजर आएंगे \nआईजीएमसी के स्पेशल वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नए रंग रूप में नजर आएंगे आईजीएमसी के स्पेशल वार्ड
विज्ञापन
एमएस डॉ. राहुल राव ने शुरू की पहल
अपने निजी खर्च से स्पेशल वार्ड में करवाया रंग रोगन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आईजीएमसी के स्पेशल वार्ड अब नए रंग रूप में नजर आएंगे। अस्पताल के एमएस डॉ. राहुल राव ने यह पहल शुरू की है। उन्होंने अपने निजी खर्च पर अस्पताल के स्पेशल वार्ड में रंग रोगन का काम करवाया है।
आने वाले दिनों में अन्य स्पेशल वार्डों में भी यह काम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने निजी खर्च पर कमरे को रंग-रोगन करवा कर समाज में सहभागिता को बढ़ावा देने की कोशिश की है। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और विकास सिर्फ सरकारी या अस्पताल प्रबंधन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह एक सामूहिक प्रयास है। इस पहल को खुद से शुरू किया ताकि समाज के अन्य लोगों को प्रेरित किया जा सके। अस्पताल में स्पेशल वार्ड के लिए खूब मारामारी रहती है। ऐसे में इनकी मेंटेनेस का काम समय पर पूरा नहीं होता है। ऐसे में अस्पताल के एमएस ने लोगों से सहभागिता देने की बात कही है। इससे अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को बेहतर माहौल उपलब्ध करवाया जा सके।