फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IGMC shimla.

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में एक साथ 7 टेस्ट बंद

Sun, 19 Apr 2015 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 19 Apr 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
IGMC shimla.

प्रदेश के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज इंदिरा गांधी मैडीकल कॉलेज अस्पताल में एक साथ 7 टेस्ट बंद हो गए हैं। इन टैस्टों के बंद होने से मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं और अब उन्हें ये टेस्ट निजी लैब से करवाने पड़ रहे हैं। हैरत इस बात की है कि प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में एकसाथ इतने टेस्ट बंद होना भारी लापरवाही को उजागर करता है।

विज्ञापन


बंद टेस्टों में पीसीआर, प्रोलैक्टिल, थायरायड, पीएसए, एचबीएसएजी और एफएसएच आदि शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार टेस्ट किटें खत्म होने के कारण यह समस्या खड़ी हुई है। आईजीएमसी में एसआर लैब के खुलने के बाद कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिल रही है। टेस्टों के लिए मरीजों को जगह-जगह भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


एसआरएल लैब में 12 बजे के बाद टेस्ट
- आईजीएमसी की अपनी लैब में 12 बजे तक टेस्ट की व्यवस्था है। इसके बाद एसआरएल लैब में टेस्ट होते हैं, ऐसे में सुबह 8 बजे से आरंभ होने वाले टेस्ट भी आईजीएमसी में नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण इन मरीजों को भी निजी लैब का ही रुख करना पड़ रहा है। आईजीएमसी में पीसीआर, थायरायड, एचबीएसएजी, पीएसए,प्रोलैक्टिल,एलएच और एफएसएच के बंद होने से मरीजों को निजी क्लीनिकों में इनके अधिक रेट चुकाने पड़े रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सक अधीक्षक डा. रमेश चंद ने बताया कि कुछ टेस्ट बंद हुए हैं। इन्हें जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। किट के समाप्त होने के कारण ये टेस्ट बंद हो गए हैं। किट मंगवा ली गई है। इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। छुट्टियां खत्म होते ही किट यहां पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed