फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IGMC server stop working

आईजीएमसी में सर्वर ठप, मरीज परेशान

Mon, 20 Dec 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
IGMC server stop working
OLYMPUS DIGITAL CAMERA
सुबह एक घंटे तक नहीं बन पाईं पर्चियां, कैश समेत अन्य जगहों पर भी ठप रहा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आईजीएमसी में सोमवार सुबह सर्वर ठप होने मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सर्वर न चलने से काउंटरों पर न तो मरीजों की पर्चियां बन पाईं और न ही कैश पेमेंट हो सकी। इस कारण अस्पताल आए मरीज काफी परेशान हुए। एक घंटे बाद सर्वर ठीक चला। इसके बाद ही मरीजों की पर्र्चियां बन सकीं तथा अन्य काम हो पाए।

आईजीएमसी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी लेकिन एकाएक सर्वर ठप होने से सारा काम प्रभावित हो गया। सुबह से काउंटर पर खड़े मरीज परेशानी में रहे। इस वजह से लंबी लाइनें काउंटर पर लग गईं। सोलन के समीर और दिनेश ने बताया कि पर्ची न बनने से काफी दिक्कतें आई हैं। हालांकि करीब 10 बजे के बाद की स्थिति सुचारु रूप से शुरू हो पाई लेकिन दूसरी और देरी से पर्ची बनने के बाद एकाएक ओपीडी में भारी भीड़ उमड़ी रही। लोगों का कहना है कि शनिवार देर रात से यह समस्या चल रही थी, सोमवार को स्थिति अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed