फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ICDEOL ease norms for Bed Med admission

ICDEOL: एमएड, बीएड छात्रों के लिए बड़ी खबर

Fri, 08 Aug 2014 10:48 PM IST
Updated Fri, 08 Aug 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
ICDEOL ease norms for Bed Med admission

प्रदेश विवि ने इक्डोल से एमएड और बीएड करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में पांच फीसदी अंकों की छूट दी है। साथ ही आवेदन की तिथि भी 30 अगस्त तक बढ़ा दी है। इन कोर्सों के लिए आवेदन करने की तारीख 31 जुलाई तक थी। कुलपति प्रो. एडीएन बाजपेयी के आदेशों पर राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की ओर से अनुमोदित पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से एमएड/बीएड में छूट देने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


इक्डोल के निदेशक प्रो. रमेश कौंडल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इन कोर्सों के लिए आवेदन की तिथि भी बढ़ाकर 30 अगस्त कर दी है। अंक प्रतिशतता में छूट देने के बाद अब विवि प्रशासन को उम्मीद है कि इक्डोल से एमएड/बीएड के लिए तय 700 सीटों को आए 150 आवेदनों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


पहले बीएड में प्रवेश के लिए स्नातक डिग्री में सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 55 फीसदी और अन्य श्रेणी अनुसूचित जाति/जनजाति के उम्मीदवारों को 50 फीसदी अंक की शर्त थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य श्रेणी के लिए अब 50 फीसदी अंक

ICDEOL ease norms for Bed Med admission

अब सामान्य श्रेणी के लिए 50 फीसदी और अन्य आरक्षित वर्ग के लिए 45 फीसदी अंक वाले भी आवेदन कर सकते है। वहीं, एमएड के लिए बीएड में सामान्य श्रेणी के लिए बीएड में 55 प्रतिशत अंक तथा अनुसूचित/ अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग तथा शारीरिक अपंगता वाले प्रार्थियों के लिए 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

पहले क्रमश: 55 और 50 और 50 फीसदी की शर्त थी। प्रवेश की अन्य शर्तों में बदलाव नहीं किया गया है। अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इक्डोल की वेबसाइट से विस्तृत ब्योरा ले सकते हैं। दूरभाष संख्या 0177-2831327 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

अमर उजाला ने उठाया था मामला

ICDEOL ease norms for Bed Med admission

अमर उजाला ने चार अगस्त के अंक में सात सौ सीटों को सिर्फ 150 आवेदन शीर्षक से इक्डोल से बीएड/एमएड करने को कम हो रही छात्रों के रुझान को लेकर खबर प्रकाशित की थी।

इसमें अंकों की शर्त और टीचिंग अनुभव की शर्त को कारण बताते हुए दोनों कोर्सों को भविष्य में बंद करने की नौबत आने की संभावना जताई थी।

विवि प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अंकों की शर्त में पांच अंकों की छूट देकर छात्रों की संख्या बढ़ाने को कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed