फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ias vineet chaudhary and deepak sanan joined duty

सचिवालय पहुंचे दोनों आईएएस अधिकारी, तैनाती का इंतजार

Mon, 23 Jan 2017 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 23 Jan 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
ias vineet chaudhary and deepak sanan joined duty
आईएएस विनीत चौधरी - फोटो : File Photo

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक सानन और विनीत चौधरी ने कैट के माध्यम से ड्यूटी तो ज्वाइन कर ली है मगर अभी उन्हें विभागों में तैनाती का इंतजार है। सोमवार को दोनों वरिष्ठ अधिकारी सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में बैठे रहे। शुक्रवार को कैट से फैसला आने के बाद दोनों अधिकारियों ने हिमाचल सरकार को अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट दी थी। 

विज्ञापन


संभावना थी कि सोमवार को दोनों अधिकारियों की विभागों में तैनाती हो जाएगी, लेकिन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यालय में न रहने से ऐसा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को उन्हें विभागों में तैनाती दी जा सकती है। हिमाचल में चीफ सेक्रेटरी पद पर दो सीनियर आईएएस की अनदेखी और जूनियर को प्रमोट करने के मामले में दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रदेश सरकार के फैसले को कैट में चुनौती दी थी। 
विज्ञापन


याचिकाकर्ताओं ने यूनियन ऑफ इंडिया को सेक्रेटरी के जरिये, चीफ सेक्रेटरी हिमाचल सरकार और आईएएस वीसी फारका को प्रतिवादी पार्टी बनाया था। याचिका पर ट्रिब्यूनल ने 20 जनवरी को जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस किया था। कैट ने हिमाचल सरकार को उनकी रिक्वेस्ट पर विचार करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों पर हो सकती है तैनाती
सूत्र बताते हैं कि वरिष्ठ आईएएस अफसरों ने बिजली बोर्ड के चेयरमैन, एचपीएसआईडीसी चेयरमैन या प्रदेश सरकार में प्रिंसिपल एडवाइजर के पद पर तैनाती की इच्छा जताई है। गौरतलब है कि दीपक सानन इस महीने सेवानिवृत्त भी हो रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed