फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Huge tourist in shimla

वीकेंड पर शिमला सैलानियों से सराबोर पूरे दिन रहा ट्रैफिक जाम

Sat, 25 Jun 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Huge tourist in shimla
शहर की सड़कों पर सरकते हुए चले वाहन
विज्ञापन

सर्कुलर रोड पर लगी रही लंबी कतारें
कुफरी, नारकंडा, मशोबरा, नालदेहरा भी सैलानियों से गुलजार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। वीकेंड पर शनिवार को शिमला में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। भारी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने से शहर के सभी होटल और पार्किंग पैक हो गईं। पूरा दिन शहर की सड़कों पर वाहन धीमी रफ्तार में चलते रहे।
सर्कुलर रोड पर लिफ्ट से विक्ट्री टनल होते हुए क्रॉसिंग तक वाहनों की कतार लग गई। दूसरी ओर हिमलैंड होते हुए टॉलैंड तक जाम लगा रहा। शिमला के अलावा शनिवार को कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा भी सैलानियों से गुलजार रहे। शहर के होटलों में सभी कमरे बुक हैं।
विज्ञापन

बाहरी इलाकों में होम स्टे और बेड एंड ब्रेकफास्ट इकाईयां भी बुक चल रही हैं। सैलानियों की भारी आवाजाही से पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं। शनिवार को दोपहर दो बजे के बाद रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। इंदिरा गांधी खेल परिसर से शेरे पंजाब, रोटरी टाउन हॉल, टाउन हॉल, स्कैंडल प्वाइंट होते हुए सीटीओ चौक पर सैलानियों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिज मैदान पर भी सैलानियों का भारी हुजूम उमड़ा। पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर पूरे दिन भीड़ लगी रही। पार्किंगें पैक होने के बाद सैलानियों के वाहन सड़क किनारे खड़े होने से जाम की समस्या गहरा गई। हालांकि लिफ्ट पार्किंग से लेकर एचपीटीडीसी की पार्किंग तक अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती के बाद कुछ राहत मिली। पूरे दिन तपती धूप में स्थानीय लोगों और सैलानियों को वाहनों में कैद रहना पड़ा। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसियेशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि वीकेंड पर आशा अनुरूप सैलानियों की भारी आवाजाही हुई है।
डीएसपी ट्रैफिक अजय भारद्वाज ने बताया कि पर्यटक वाहनों की आमद बढ़ने से समस्या पेश आ रही है हालांकि वाहनों की आवाजाही जारी रहे इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

25 दिन में शिमला पहुंचे
1 लाख 28 हजार वाहन
राजधानी शिमला के प्रवेश द्वार शोघी बैरियर से पिछले 25 दिनों में 1 लाख 28 हजार वाहन शहर में दाखिल हुए। इस वीकेंड पर बीते तीन दिन के भीतर ही करीब 16500 वाहनों ने शहर में प्रवेश किया। अधिकतर पर्यटक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से शिमला पहुंचे। पर्यटक वाहनों की आमद बढ़ने से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या पेश आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed