फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Huge tourist can be come at Weakend in shimla

वीकेंड पर उमड़ेगी सैलानियों की भीड़

Thu, 10 Mar 2022 10:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
Huge tourist can be come at Weakend in shimla
शिमला। वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की आमद में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर के पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि चुनाव नतीजे आने के बाद वीकेंड पर पंजाब और उत्तर प्रदेश से शिमला आने वाले सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। वीकेंड के लिए शहर के होटलों में करीब 40 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। वीरवार को इंक्वायरी में भी तेजी आई है। वीकेंड पर चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से सैलानी शिमला का रुख करते हैं। पंजाब और उत्तर प्रदेश में हुए चुनाव के नतीजे वीरवार को आ गए हैं। शहर के पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि नतीजे आने के बाद इस वीकेंड पर पंजाब और उत्तर प्रदेश से शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ेगी। लोग बेसब्री से चुनाव परिणाम का इंतजार कर रहे थे। जीत की खुशी मनाने और हार का गम भूलाने के लिए लोग हिल स्टेशन का रुख करेंगे। कुफरी और नारकंडा में हुई भारी बर्फबारी के बाद वीकेंड पर भारी संख्या में टूरिस्ट शिमला का रुख कर रहे हैं। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि चुनाव परिणाम आने के बाद इस वीकेंड पर पंजाब और उत्तर प्रदेश से सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि चुनाव परिणाम के इंतजार में लोग रुके हुए थे, इस वीकेंड पर सैलानियों की आमद बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed