खुशखबरी! हिमाचल में कम हुआ बस किराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला से कालका पहुंचने के लिए अब 125 रुपये नहीं, बल्कि 90 रुपये ही किराया देना होगा। 35 रुपये की बचत होगी। कई अन्य स्टेशनों के बीच विशेष बसों में सफर करने पर किराया इसी तरह से घटा दिया गया है।
एचआरटीसी ने निर्धारित किराये वाली बसों का किराया तय कर दिया है। यह जानकारी परिवहन मंत्री जीएस बाली ने दी है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने शुक्रवार को कहा कि निगम की नालागढ़, नाहन और परवाणू यूनिटों की ओर से जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीकरण मिशन की निर्धारित किराये वाली नई बस सेवा शुरू की जाएगी।
एचआरटीसी चलाएगा बसें
ये बसें निगम संचालित करेगा और इस बारे में एचपीवीएस एंड सीटी बस एमडीए के साथ समझौता किया गया है। नालागढ़ यूनिट की बस नालागढ़ से शिमला, नाहन यूनिट की बस पांवटा से चंडीगढ़ और परवाणू यूनिट की बस चंडीगढ़ से शिमला के मध्य चलाई जाएगी।
बाली ने कहा कि नालागढ़ यूनिट की ओर से चलाई जाने वाली निर्धारित किराये वाली नई बस में शिमला से नालागढ़ का किराया 163 रुपये की जगह 120 रुपये होगा, शिमला से बरोटीवाला का किराया 143 रुपये की जगह 105 रुपये, शिमला से परवाणू एवं कालका का किराया 125 रुपये के स्थान पर 90 रुपये और शिमला से सोलन का किराया 64 रुपये की जगह 40 रुपये होगा।
पढ़ें कहां का क्या रहेगा किराया?
परिवहन मंत्री ने कहा कि नाहन यूनिट की ओर से चलाई जाने वाली निर्धारित किराये वाली बस में पांवटा से चंडीगढ़ का किराया 155 रुपये की जगह 130 रुपये, पांवटा से माजरा का किराया 20 रुपये की जगह 15 रुपये, पांवटा से धौलाकुआं का 26 रुपये की जगह 20 रुपये, पांवटा से नाहन का 65 रुपये की जगह 50 रुपये और पांवटा से कालाअंब का बस किराया 90 रुपये के स्थान पर 65 रुपये होगा।
उन्होंने कहा कि परवाणू यूनिट द्वारा चलाई जाने वाली निर्धारित किराये वाली बस में शिमला से चंडीगढ़ का किराया 180 रुपये की जगह 145 रुपये होगा। शिमला से पिंजौर का 140 रुपये की जगह 100 रुपये, शिमला से परवाणू एवं कालका का 125 रुपये के स्थान पर 90 रुपये तथा शिमला से सोलन का बस किराया 64 रुपये की जगह 40 रुपये होगा।
परिवहन मंत्री जीएस बाली 16 जनवरी को नए अंतरराज्यीय बस अड्डा शिमला से दो नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।