फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc will ply electronic taxi in rampur bushahr

यहां दौड़ेगी परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक टैक्सियां, ये रहेगा किराया

Wed, 31 Jan 2018 09:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर बुशहर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर बुशहर Updated Wed, 31 Jan 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
hrtc will ply electronic taxi in rampur bushahr

एचआरटीसी जल्‍द ही प्रदूषण मुक्‍त इलेक्ट्रि‌क टैक्सी सेवा शुरू करने जा रहा है।  हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम जल्द ही रामपुर शहर के लोगों के लिए राइड विद प्राइड इलेक्ट्रि‌क टैक्सी सेवा शुरू करेगा। इसके तहत रामपुर के पुराने बस अड्डे से खनेरी के लिए एचआरटीसी की इलेक्ट्रि‌क टैक्सियां दौड़ेंगी। 

विज्ञापन


टैक्सी सेवा से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। रामपुर स्थित परिवहन निगम के डिपो में दो इलेक्ट्रि‌क टैक्सियां पहुंच चुकी हैं और जल्द इनकी सेवाएं शुरू होंगी। रामपुर से चूहाबाग और खनेरी जाने वाले लोगों को टैक्सी सेवा का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


टैक्सी में 90 किलोमीटर तक चलने का बैटरी बैकअप होगा। एक टैक्सी में सात यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें रामपुर से खनेरी जाने के लिए यात्रियों को 10 रुपये किराया देना होगा। हालांकि एचआरटीसी प्रबंधन ने इन टैक्सियों का क्षेत्र में ट्रायल भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल के दौरान ये टैक्सियां कसौटी पर खरी उतरी है। करीब दस लाख रुपये की लागत से बनी टैक्सियों को चार्ज करने के लिए परिवहन निगम की कार्यशाला में विशेष चार्जर भी स्थापित किया गया है। एक बार चार्ज करने के बाद टैक्सी 90 किलोमीटर का सफर तय कर पाएगी। 

परमिट जारी होने के बाद मिलेगी टैक्सी

hrtc will ply electronic taxi in rampur bushahr

रामपुर परिवहन निगम के डिपो में पहुंची टैक्सियां परमिट न होने के कारण चलना शुरू नहीं हो पाई है। निगम प्रबंधन के शिमला कार्यालय से परमिट जारी होने के बाद ही यह टैक्सी सेवा शुरू होगी।

पथ परिवहन निगम रामपुर डिपो के आरएम जगरनाथ ने बताया कि रामपुर के लोगों को जल्द इलेक्ट्रि‌क टैक्सी सेवा का लाभ मिलेगा। एक टैक्सी में सात यात्रियों के बैठने की सुविधा होगी। रामपुर से खनेरी जाने वाले लोगों को इसकी सेवा मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed