{"_id":"63ca8f817197e44f2862ec72","slug":"hrtc-volvo-bus-will-run-on-dharamshala-shimla-route-at-night-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला-शिमला रूट पर रात को चलेगी एचआरटीसी की वोल्वो बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला-शिमला रूट पर रात को चलेगी एचआरटीसी की वोल्वो बस
Fri, 20 Jan 2023 06:26 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 20 Jan 2023 06:26 PM IST
सार
एचआरटीसी की ओर से रात 9:30 बजे धर्मशाला-शिमला रूट पर जाने वाली साधारण बस के स्थान पर अब यात्रियों को वोल्वो बस की सुविधा मिलेगी। दरअसल, यह वोल्वो बस सुविधा दोपहर 12:30 बजे की थी।
विज्ञापन
एचआरटीसी वोल्वो बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की ओर से रात 9:30 बजे धर्मशाला-शिमला रूट पर जाने वाली साधारण बस के स्थान पर अब यात्रियों को वोल्वो बस की सुविधा मिलेगी। दरअसल, यह वोल्वो बस सुविधा दोपहर 12:30 बजे की थी। दोपहर के समय शिमला के लिए कम यात्री होने के कारण निगम की ओर से इस वोल्वो बस सुविधा को रात के रूट के लिए उपलब्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं दोपहर 12:30 बजे शिमला जाने वाले यात्रियों के लिए साधारण बस सुविधा उपलब्ध रहेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक राजन जम्वाल ने बताया कि रात के समय शिमला जाने वाले यात्रियों को अब वोल्वो बस सुविधा प्रदान की जाएगी। दोपहर को शिमला रूट पर साधारण बस सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन