HRTC के 30 कर्मचारी नेताओं की बर्खास्तगी की फाइल तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश पथ परिवहन निगम ने 30 कर्मचारी नेताओं के बर्खास्तगी की फाइल तैयार कर ली है। यह फाइल एमडी कार्यालय में है। प्रदेश सरकार की ओर से आदेश न मिलने पर यह फाइल आगे नहीं बढ़ाई जा रही है।
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने 16 जून को एचआरटीसी कर्मचारी नेताओं को बर्खास्त करने के निर्देश दिए थे। एचआरटीसी कार्यालय में इस पर कागजी कार्रवाई की जा रही है। परिवहन मंत्री के आदेश मिलते ही फाइल सचिवालय भेजी जाएगी।
अभी एचआरटीसी के कर्मचारी नेता नियमित तौर पर कार्यालय और फील्ड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। परिवहन मंत्री ने बर्खास्तगी के आदेश मौखिक तौर पर दिए हैं लेकिन निगम प्रबंधन की ओर से उन्हें बर्खास्तगी के आदेश नहीं मिले हैं।
आदेशों को रद्द करने की मांग कर रहे कर्मचारी नेता
उधर, कर्मचारी नेता प्रदेश सरकार से आदेशों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इन नेताओं का कहना है कि कर्मचारियों की मंशा प्रदेश सरकार, निगम प्रबंधन और जनता को ठेस पहुंचाना नहीं था, अपनी मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया गया था।
गौर हो कि हाईकोर्ट ने 13 जून को एचआरटीसी कर्मचारियों को हड़ताल न किए जाने के निर्देश दिए थे, बावजूद इसके इन कर्मचारी नेताओं ने हिमाचल में परिवहन सेवाएं ठप करके प्रदर्शन किया। जिससे प्रदेश की जनता को परेशानी झेलनी पड़ी थी।
एचआरटीसी कर्मचारी नेताओं को बर्खास्त करने की फाइल तैयार है। प्रदेश सरकार की ओर से आदेश मिलते ही कर्मचारियों को बर्खास्तगी के आदेश जारी किए जाएंगे।-मस्तराम, ईडी, परिवहन निगम