स्कूल और कॉलेजों को एचआरटीसी का बड़ा ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटे में चल रहे हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने अपनी कमाई बढ़ाने के लिए प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों को बड़ा ऑफर दिया है। प्रदेश और प्रदेश से बाहर स्कूल, कॉलेज का टूअर ले जाने के लिए एचआरटीसी ने निजी बसों से कम किराया लेने का फैसला लिया है। एचआरटीसी ने प्रदेश में 800 नई बसों का बेड़ा शामिल किया है।
इन बसों से कमाई करने के लिए निगम ने शिक्षा निदेशालय को पत्र लिखकर टूअर के लिए सरकारी बसों की बुकिंग करने की मांग की है। निगम ने सरकारी चालकों का अधिक अनुभवी होने का तर्क भी दिया है। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक ने उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर बताया है कि प्रदेश में 800 नई बसें लाई गई हैं। ये बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं।
हिमाचल में 800 नई बसें चलाई हैं एचआरटीसी ने
देखने में आया है कि स्कूल और कॉलेज टूअर के लिए निजी बसों को बुक करवाया जाता है। निजी बसें एचआरटीसी से कम किराये पर बुक हो जाती हैं। 800 नई बसों को प्रदेश में लाने के बाद एचआरटीसी ने फैसला लिया है कि स्कूलों और कॉलेजों से टूअर के लिए निजी बसों से भी कम किराया लिया जाएगा। एचआरटीसी प्रबंधन ने कहा है कि निजी बसों को बुक करवाने से राजस्व निजी हाथों में जाता है।
अगर सरकारी बसों की बुकिंग की जाएगी तो सरकार की आय बढ़ेगी। निगम प्रबंधन ने उच्च शिक्षा निदेशक से इस संबंध में सभी स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों को सूचित कर भविष्य में टूअर के लिए सरकारी बसों की बुकिंग करने का आग्रह किया है। सरकारी बसों की बुकिंग के लिए स्थानीय आरटीओ से शिक्षा विभाग संपर्क कर सकता है।