फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC MD Sandeep Kumar orders probe of all dhabas registred with HRTC

HRTC MD Sandeep Kumar: एचआरटीसी से संबद्ध ढाबों में सुविधाओं की जांच के आदेश

Sun, 22 May 2022 12:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 May 2022 12:16 PM IST
सार

एमडी संदीप कुमार ने चमाकड़ी पुल स्थित एक ढाबे का औचक निरीक्षण किया तो वहां पुरुषों और महिलाओं के लिए बने शौचालय बहुत खराब हालत में पाए गए। इसके अलावा ढाबे का खाना भी स्वच्छ और गुणवत्तापरक नहीं पाया गया। 

विज्ञापन
HRTC MD Sandeep Kumar orders probe of all dhabas registred with HRTC
प्रबंध निदेशक संदीप कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय उच्च मार्गों पर स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम से संबद्ध ढाबों में खाने की गुणवत्ता के साथ जन सुविधाओं की जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके तहत हिमाचल और चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर स्थित ढाबे जांचे जाएंगे। निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) संदीप कुमार ने शिमला-बिलासपुर हाइवे पर चमाकड़ी पुल स्थित एक ढाबे का औचक निरीक्षण करने के बाद ये आदेश जारी किए हैं। एमडी ने प्रदेश के सभी मंडलीय प्रबंधकों (डीएम) से इस बाबत एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की है। बताया जा रहा है कि निगम से मान्यता प्राप्त कई ढाबों में न तो शौचालयों की पर्याप्त सुविधा है और न ही खाने की गुणवत्ता सही है। 

विज्ञापन


हाल ही में चमाकड़ी पुल स्थित एक ढाबे को लेकर यात्रियों ने निगम के प्रबंध निदेशक से शिकायत की, जिस पर एमडी संदीप कुमार ने ढाबे का औचक निरीक्षण किया तो वहां पुरुषों और महिलाओं के लिए बने शौचालय बहुत खराब हालत में पाए गए। यहां तक कि दूसरी मंजिल में महिलाओं के लिए बनाए शौचालय के बाहर रेलिंग तक नहीं थी। इसके अलावा ढाबे का खाना भी स्वच्छ और गुणवत्तापरक नहीं पाया गया।
विज्ञापन


मूल्य सूची भी प्रदर्शित नहीं की गई थी। संबधित ढाबा संचालक को एक सप्ताह के भीतर सभी सुविधाएं दुरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं, अन्यथा ढाबे की मान्यता वापस ले ली जाएगी। साथ ही प्रबंध निदेशक ने सूबे के सभी मंडलीय प्रबंधकों को एचआरटीसी से संबद्ध तमाम ढाबों का निरीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में चमाकड़ी पुल स्थित एक ढाबे के निरीक्षण में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए निगम से संबद्ध सभी ढाबों की जांच के आदेश दिए गए हैं। - संदीप कुमार, प्रबंध निदेशक एचआरटीसी


इन बिंदुओं पर होगी ढाबों की जांच
जांच टीम देखेगी कि शौचालय स्वच्छ और निर्धारित संख्या में हों। इनमें समुचित प्रकाश, पानी और सुरक्षा के इंतजाम होने चाहिए। इसके अलावा ढाबों में सामान्य स्वच्छता, समुचित वाहन पार्किंग, मूल्य सूची, खाने की गुणवत्ता और रसोई की स्वच्छता की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed