{"_id":"5c07c35abdec22419820b3df","slug":"hrtc-employees-will-meet-transport-minister-govind-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनदेखी से खफा कर्मचारी मंत्री गोविंद ठाकुर से लगाएंगे न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनदेखी से खफा कर्मचारी मंत्री गोविंद ठाकुर से लगाएंगे न्याय की गुहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Wed, 05 Dec 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम में कार्यरत 1035 पीस मील वर्कर तपोवन में विधानसभा सत्र के दौरान परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से मिलेंगे और उन्हें मांगपत्र सौंपेंगे। एचआरटीसी के चार सब डिवीजनों और 27 वर्कशॉपों में विभिन्न ट्रेडों में कई वर्षों से 1035 कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
इनमें कई ऐसे भी कर्मी हैं, जिन्होंने अपना तीन वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा कर लिया है। बावजूद इसके उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। इसी अनदेखी के चलते धर्मशाला मंडल से करीब 250 पीस मील वर्कर परिवहन मंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
धर्मशाला मंडल से पीस मील वर्कर यूनियन के प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि विभिन्न वर्कशॉपों में कार्यरत ये पीस मील वर्कर बंधुआ मजदूरों की तरह काम कर रहे हैं। वे परिवहन मंत्री से मांग रखेंगे कि भविष्य में पीस मील वर्करों की नियुक्तियां चयन बोर्ड के माध्यम से करवाई जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में चल रही एचआरटीसी की कार्यशालाओं का जिम्मा इन्हीं पीस मील वर्करों के हवाले है। इनमें कई लोग आईटीआई से डिप्लोमा होल्डर हैं। बावजूद इसके इनकी अनदेखी हो रही है।
कहा कि वे परिवहन मंत्री से कई बार मिल चुके हैं, मगर उन्हें आश्वासन ही मिले हैं। इस विस सत्र में वे परिवहन मंत्री को पीस मील वर्करों को अनुबंध पर लाने के लिए ज्ञापन देंगे।