{"_id":"04810044458d10a0abf1cc2e13e22b80","slug":"hrtc-employees-strike-at-himachal-on-30th-april-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! इस दिन नहीं चलेंगी एचआरटीसी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! इस दिन नहीं चलेंगी एचआरटीसी बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 19 Apr 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में 30 अप्रैल को सुबह 4 से 1 मई सुबह 4 बजे तक परिवहन व्यवस्था ठप रहेगी। प्रदेश ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन ने 24 घंटे हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। यह हड़ताल केंद्र सरकार की ओर से लाए जा रहे सड़क परिवहन एवं सुरक्षा विधेयक के खिलाफ की जा रही है।
विज्ञापन
एचआरटीसी के कर्मचारी यह प्रदर्शन प्रदेश के हेड क्वार्टर में करेंगे। प्रदेश पथ परिवहन निगम संयुक्त समन्वय समिति के बनैर तले यह प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन में इंटक चालक, परिचालक संगठन, तकनीकी कर्मचारी संगठन, सर्व कर्मचारी यूनियन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन, स्टोर स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य भाग लेंगे।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के महासचिव नानक शांडिल ने बताया कि यह हड़ताल केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे विधेयक के विरोध में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक सार्वजनिक परिवहन व निजी परिवहन के साथ आम जनता और राज्य सरकारों का हनन करने वाला है।
विज्ञापन
विधेयक पर मंत्रालय को भेजे सुझाव
स्टेज कैरिज और कांट्रेक्ट कैरिज के रूप में बसों का वर्गीकरण पहले की तरह कायम रहे
राज्य परिवहन उपक्रमों का विशेष दर्जा यथावत रखा जाना चाहिए
राष्ट्रीय प्राधिकरण से कर लगाने का प्रावधान वापस लिया जाना चाहिए
प्रारूप विधेयक में दंड की धाराएं हटाकर पुराने प्रावधान को लागू करें
निजी एजेंसी को ड्राइवर टेस्ट प्रमाण पत्र, वाहन फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने का अधिकार न हो