{"_id":"5e5126f68ebc3ef397645c83","slug":"hrtc-conductor-will-be-suspended-in-hamirpur-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच रूट पर बस छोड़ फरार हुआ कंडक्टर, होगी बर्खास्तगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच रूट पर बस छोड़ फरार हुआ कंडक्टर, होगी बर्खास्तगी
Sat, 22 Feb 2020 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, गलोड़ (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, गलोड़ (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 22 Feb 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर की उखली से हमीरपुर वाया मैहरे, बड़सर, गलोड़ रूट जा रही बस का परिचालक बस छोड़कर कहीं फरार हो गया। इस दौरान बस में बैठी सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह घटना शनिवार की है।
विज्ञापन
चालक ने इस बात की सूचना निगम प्रबंधन को दी। प्रबंधन ने दूसरे परिचालक की ड्यूटी लगाकर बस को अपने रूट पर भेजा। बताया जा रहा है कि यह परिचालक पूर्व में भी ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पाया गया था। बहरहाल निगम प्रबंधन ने परिचालक को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उखली से हमीरपुर वाया मैहरे, बड़सर, गलोड़ बस गलोड़ बाजार में अपने 15 मिनट के ठहराव के लिए रुकी। बस का चालक चाय पीने दुकान पर बैठ गया और परिचालक दूसरी जगह चला गया। जब बस के चलने का समय हुआ तो परिचालक बस से उतरकर गाड़ी में बैठ कर वहां से रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन
चालक ने हमीरपुर बस अड्डा इंचार्ज को इस सारे घटनाक्रम की सूचना दी। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर विवेक लखनपाल का कहना है कि परिचालक ने दूसरी बार इस तरह की लापरवाही की है। परिचालक को बर्खास्त करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। उसे बर्खास्त किया जाएगा।