फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc conductor training, youth are leaving the training.

एचआरटीसी कंडक्टर की ट्रेनिंग छोड़ रहे युवा, ये रही वजह

Fri, 04 Dec 2015 10:35 AM IST
Updated Fri, 04 Dec 2015 10:35 AM IST
विज्ञापन
hrtc conductor training, youth are leaving the training.

बेरोजगार युवा एचआरटीसी कंडक्टर प्रशिक्षण से किनारा कर रहे हैं। एचआरटीसी मंडल हमीरपुर के तहत पांच डिपो में कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु परिचालकों की निर्धारित सीटें नहीं भर पाई हैं। परिचालक का प्रशिक्षण लेने में युवा खास रुचि नहीं दिखा रहे हैं। प्रत्येक डिपो में प्रशिक्षु परिचालकों के पहले बैच में 50 सीटें निर्धारित की गई थीं।

विज्ञापन


पांचों डिपो में से एक भी डिपो में पूरी सीटें नहीं भर पाई हैं। नालागढ़ और बिलासपुर डिपो में तो महज 50 फीसदी ही सीटें भर पाई हैं। करीब 13 प्रशिक्षणार्थी बीच में ही प्रशिक्षण छोड़ चुके हैं। निगम प्रबंधन की मानें तो युवाओं को कौशल विकास के तहत ढाई माह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद इन्हें रेगुलर परिचालक के पद पर नियुक्ति का कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन


युवाओं को प्रति घंटा 15 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। 8 घंटे ड्यूटी के बाद इन्हें 120 रुपये दिहाड़ी दी जाती है। महंगाई के दौर में इतना कम मानदेय मिलने के कारण भी युवा कंडक्टर का प्रशिक्षण लेने में रुचि नहीं दिखा रहे। इस कारण सभी एचआरटीसी के डिपो में प्रशिक्षु परिचालकों की पूरी सीटें नहीं भर पाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन डिपो में इतनी सीटें खाली

hrtc conductor training, youth are leaving the training.

एचआरटीसी के ऊना डिपो में 50 सीटों में से 40 भर पाई हैं, जबकि दो युवाओं ने बीच में ही प्रशिक्षण छोड़ दिया है। नालागढ़ में महज 28 ही युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। बिलासपुर डिपो में 50 सीटों पर 42 युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। देहरा डिपो में 39 युवाओं ने आवेदन किए थे। इनमें से तीन युवा बीच में ही प्रशिक्षण छोड़ चुके हैं। हमीरपुर में 43 युवा प्रशिक्षण ले रहे थे।

इनमें से 8 ने बीच में ही प्रशिक्षण छोड़ दिया है। अब डिपो में 35 युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। पांचों डिपो में प्रत्येक में पहले बैच में 50 सीटों का प्रावधान है। कुछ युवा बीच में किन्हीं कारणों से प्रशिक्षण छोड़ चुके हैं। युवाओं को कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।- दलजीत सिंह, डीएम एचआरटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed