फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC bus will ply after eight months on longest and highest route of india

देश के सबसे लंबे इस रूट पर आठ माह बाद दौड़ेगी बस, चार दर्रे पार कर पूरा होगा सफर

Mon, 17 Jun 2019 02:43 PM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Jun 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus will ply after eight months on longest and highest route of india
- फोटो : अमर उजाला

करीब आठ माह बाद देश के सबसे लंबे दिल्ली-केलांग-लेह रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दौड़ेगी। एचआरटीसी की बस चार बर्फीले दर्रे पार कर 1072 किलोमीटर लंबा सफर 36 घंटों में तय करेगी।  दिल्ली से निकली यह बस दूसरे दिन लेह पहुंचेगी।

विज्ञापन


साढ़े 17 हजार फीट की ऊंचाई वाले दर्रे वाले इस दुर्गम और लंबे रूट पर रोमांचक और सुरक्षित सेवा देने के लिए निगम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुका है। एचआरटीसी के केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने बताया कि 20 जून से इस बस को चलाने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन

दिल्ली से लेह तक ये है किराया

HRTC bus will ply after eight months on longest and highest route of india

रोहतांग समेत लाहौल और जम्मू-कश्मीर की ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी के चलते बीते साल 15 अक्तूबर से यह बस सेवा बंद थी। पर्यटक और आम लोग अपेक्षाकृत सस्ती बस सुविधा का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

दिल्ली से लेह तक का एक तरफ का किराया महज 1500 रुपये है। बर्फ  से लकदक पहाड़ों से होकर गुजरने वाली इस बस में सफर का अपना ही रोमांच है। देश-विदेश के सैलानियों को इसका खास इंतजार रहता है।

अभी सरचू तक एक बार फिर मार्ग का निरीक्षण किया जाएगा। इस बस की ऑनलाइन बुकिंग नहीं होती क्योंकि इसका मनाली से लेह तक का सफर मौसम पर निर्भर करता है। 

17480 फीट की ऊंचाई से गुजरेगी बस

HRTC bus will ply after eight months on longest and highest route of india

यह बस कई ऐसे दर्रों से गुजरती है, जहां का तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे रहता है। पहला दर्रा रोहतांग पड़ता है जो 13050 फीट की ऊंचाई पर है। बारालाचा दर्रा 16020, लाचुंग दर्रा 16620 और तंगलंग दर्रा 17480 फीट की ऊंचाई पर है, जहां से बस गुजरकर लेह पहुंचती है। इस रूट पर सिर्फ एचआरटीसी की ही बस चलती है।

तीन चालक बदलेंगे, केलांग में रात्रि ठहराव
इस बस को दिल्ली से लेह तक पहुंचाने के लिए तीन चालक बदलने पड़ते हैं। दिल्ली से लाने वाला चालक कुल्लू में बदला जाएगा। दूसरा चालक बस को कुल्लू से केलांग लेकर जाएगा। यहां नाइट स्टे होगा।

विज्ञापन

दिल्ली से दोपहर ढाई बजे चलेगी बस

HRTC bus will ply after eight months on longest and highest route of india

यात्रियों को अपने स्तर पर खाने-पीने और सोने का प्रबंध करना होता है। अगली सुबह तीसरा चालक बस केलांग से लेह तक पहुंचाएगा। परिवहन निगम की बस दोपहर 2.30 बजे दिल्ली से लेह के लिए निकलेगी, जबकि लेह से यह बस दिल्ली के लिए सुबह पांच बजे रवाना होगी।

दिल्ली से लेह का टैक्सी यूनियन का किराया करीब 45,000 रुपये है। एचआरटीसी के नाम एशिया के सबसे ऊंचे गांव किब्बर तक बस सेवा चलाने का भी लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed