{"_id":"53624405aeae33f80bd1e2949e3c2bcb","slug":"hrtc-bus-run-without-conductor-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम सर कंडक्टर सो रहा है, किराया कौन लेगा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम सर कंडक्टर सो रहा है, किराया कौन लेगा?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 31 Jul 2014 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू शिमला से ओल्ड बसस्टैंड के लिए चलने वाली एचआरटीसी की बस को लेकर वीरवार को बड़ा हंगामा हुआ। लोग बेसब्री से बस चलने का इंतजार कर रहे थे मगर का कोई अता पता नहीं था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह बस सुबह 7 बजकर 20 मिनट न्यू शिमला सेक्टर तीन से ओल्ड बसस्टैंड की ओर रवाना होती है। रोज की तरह वीरवार को भी बस स्कूली छात्रों और नौकरी पर जा रहे लोगों से भर गई।
विज्ञापन
लेकिन बस के चलने का समय होने पर भी चालक ने बस स्टार्ट नहीं की। पता चला कि कंडक्टर नहीं है। जब चालक से पूछा गया तो जवाब मिला कि कंडक्टर सो रहा है। इस पर बस में बैठे लोगों ने कड़ा ऐतराज जताया।
विज्ञापन
लोगों ने आरएम लोकल समेत बस अड्डा प्रभारी को भी संपर्क किया लेकिन फोन नहीं मिले। बाद में एक महिला ने डीएम ट्रैफिक को फोन लगाया और पूरी बात बताई। इसके बाद डीएम ने तुरंत चालक को बस चलाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि चालक ही पूरा पैसा देगा और कोई सवारी किराया नहीं देगी। इसके बाद बस बिना कंडक्टर ही शिमला के लिए रवाना हो गई।