{"_id":"5bad0395867a557eca0919bd","slug":"hrtc-bus-accident-in-summer-hill-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां सड़क से बाहर लटकी बस, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां सड़क से बाहर लटकी बस, बड़ा हादसा टला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 27 Sep 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
लोअर समरहिल में वीरवार सुबह चायली चौक बस स्टॉप पर एचआरटीसी की नीली बस मुड़ते हुए सड़क से बाहर लटक गई। गनीमत यह रही कि सड़क से बाहर होने के बाद बस पेड़ और बिजली के खंबे की स्टे वायर के कारण ढलान से नीचे नहीं लुढ़की।
विज्ञापन
यह बस समरहिल से विकासनगर रवाना होनी थी। सुबह करीब पौने नौ बजे हुए इस हादसे के बाद लोगों ने समरहिल पुलिस चौकी को सूचित किया। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय
लोगों के सहयोग से लोगों को सकुशल बस से उतारा। बस चालक ने बताया कि बस मोड़ते हुए ब्रेक न लगने के कारण यह हादसा हुआ। दोपहर के समय क्रेन की मदद से बस को खींच कर सड़क पर लाया गया।
विज्ञापन