फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU student take part in garding serva

एचपीयू की नैक ग्रेडिंग प्रक्रिया में सहभागी बनेंगे कैंपस के छात्र

Thu, 09 Jun 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
HPU student take part in garding serva
सर्वे के लिए विद्यार्थियों को भेजे ई मेल
विज्ञापन

16 जून तक विद्यार्थी ले सकते हैं सर्वे में हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। यूजीसी नैक ग्रेडिंग में ए ग्रेड प्राप्त हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की फिर से ग्रेडिंग होगी। ग्रेडिंग प्रक्रिया में विवि के हजारों छात्र सीधे तौर पर सहभागी बन सकते हैं। नैक से ए प्लस ग्रेड के लिए प्रयास कर रहे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजीसी नैक के पास सेल्फ अपरेजल रिपोर्ट जमा करवा दी है जो यूजीसी नैक ने मंजूर कर ली है।
अब स्टूडेंट सर्टीफिकेशन सर्वे (एसएसए) की प्रक्रिया शुरू की है। यूजीसी नैक को विवि की ओर से सौंपे छात्रों के नाम, उनके ई मेल आईडी पर नैक से ई मेल भी आ चुके हैं। इन ई मेल में दिए लिंक खोलने पर एक सर्वे के तहत छात्रों को जवाब देने होंगे। सर्वे में विवि द्वारा दी जा रही सुविधाओं और सेवाओं से छात्र कितने संतुष्ट हैं के बारे में सवालों पूछे हैं। इसमें 7,210 छात्र-छात्राओं में से सिर्फ सात फीसदी ने ही अब तक सर्वे में हिस्सा लिया है। नैक ग्रेडिंग में तीस अंक के इस सर्वे के लिए न्यूनतम दस फीसदी सहभागिता अनिवार्य है। यह संख्या पूरी नहीं हुई तो विवि को निर्धारित तीस में से कोई अंक नहीं मिलेगा। हालांकि सर्वे के लिए अभी 16 जून तक का वक्त है।
विज्ञापन

अब विवि प्रशासन ने छात्र संगठनों के नेताओं से अधिक से अधिक संख्या में छात्रों को सर्वे में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया है। बुधवार को विवि में सभी विभागों से चयनित छात्रों, विभागाध्यक्षों सहित छात्र संगठनों की बैठक बुलाई है। इसका मकसद अधिक से अधिक छात्रों को सर्वे में शामिल करवाना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे में हिस्सा लें विद्यार्थी : प्रो. परशीरा
हिमाचल प्रदेश विवि के आंतरिक गुणवत्ता आश्वसत्ता प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. चंद्र मोहन परशीरा ने कहा कि नैक ग्रेडिंग के लिए स्टूडेंट सर्टिफिकेशन सर्वे के लिए विवि के 7,210 छात्रों का ब्योरा भेजा है। इसमें से अभी दस फीसदी छात्रों ने सहभागिता की है। उन्होंने विवि के छात्रों से noreplayonline.assesment@gmail.com से आई ई मेल को खोलने और इसमें दिए लिंक पर जाकर सर्वे में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed