फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla will conduct the graduation second year exam with the final in July itself

जुलाई में ही अंतिम के साथ स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षा करवाएगा एचपीयू शिमला

Tue, 15 Jun 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Jun 2021 05:00 AM IST
विज्ञापन
HPU Shimla will conduct the graduation second year exam with the final in July itself
परीक्षा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

स्नातक डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष की परीक्षा करवाने के फैसले पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की परीक्षा विंग में 50 फीसदी स्टाफ बुलाकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। विवि एक जुलाई से फाइनल ईयर की परीक्षा शुरू कर देगा। इसके साथ ही 15 दिनों के अंतराल के बाद यूजी द्वितीय वर्ष की परीक्षा शुरू करने की प्लानिंग की गई है। अंतिम वर्ष का परीक्षा शेड्यूल लगभग तय कर दिया गया है, जिसे विवि मंगलवार को जारी कर देगा।

विज्ञापन


एक परीक्षाएं एक जुलाई से शुरू हो कर अगस्त के पहले सप्ताह तक जारी रहेंगी। इसके समाप्त होते ही  प्रथम वर्ष की परीक्षा भी शुरू करने की योजना तैयार कर दी गई है। सरकार के आदेश के बाद अब यह तय है कि यूजी डिग्री कोर्स में प्रमोट कोई नहीं किया जाएगा। सोमवार को विश्वविद्यालय की परीक्षा विंग की विभिन्न शाखाओं में 50 फीसदी स्टाफ आने के साथ परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने एक जुलाई से फाइनल ईयर की परीक्षा शुरू कर इसे अगस्त के पहले सप्ताह तक समाप्त करने की योजना बनाई है, जबकि  फाइनल ईयर की परीक्षा शुरू होने के पंद्रह दिन के अंतराल के बाद यूजी द्वितीय वर्ष की परीक्षा भी शुरू कर देगा। फाइनल की परीक्षा समाप्त होने पर प्रथम वर्ष की परीक्षा शुरू कर दी जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि मंगलवार को फाइनल ईयर की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी जाएगी। यूजी द्वितीय और प्रथम वर्ष की परीक्षाओं को अंतराल के  साथ शुरू करने की योजना बनाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडी, एमएस और डीएम कार्डियोलॉजी की 30 जून से शुरू होगी परीक्षा  
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमडी, एमएस और डीएम कार्डियोलॉजी के आउटगोइंग बैच की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसे विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। परीक्षा तीस जून से शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed