फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla UG Courses exams will be started after 17 April 2021

इस बार बिना रोल नंबर यूजी परीक्षाएं नहीं दे पाएंगे विद्यार्थी

Sat, 10 Apr 2021 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 10 Apr 2021 05:59 PM IST
सार

  • ऑनलाइन जेनरेट होने लगे विद्यार्थियों के रोल नंबर, एचपीयू 17 से लेगा परीक्षाएं 
  • कॉलेज से सीसीए अपलोड नहीं हुआ होगा तो डाउनलोड नहीं होगा रोलनंबर 

विज्ञापन
HPU Shimla UG Courses exams will be started after 17 April 2021
एचपीयू शिमला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की 17 अप्रैल से होने वाली स्नातक डिग्री कोर्स की वार्षिक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन रोल नंबर जेनरेट होना शुरू हो गए हैं। परीक्षा देने से पहले विद्यार्थी यह सुनिश्चित कर लें कि उनका रोलनंबर जेनरेट हो रहा है या नहीं। प्रदेश विवि पहले ही साफ कर चुका है कि जिनके कॉलेज से सीसीए के मार्क्स अपडेट नहीं होंगे, उनका ऑनलाइन रोलनंबर जेनरेट नहीं होगा।

विज्ञापन

 

बिना रोलनंबर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी लॉगइन आईडी पर रोलनंबर भले ही नजर आएगा, लेकिन वह तब तक डाउनलोड नहीं होगा, जब तक कॉलेज से सीसीए के मार्क्स अपडेट नहीं होंगे। विवि की कार्यकारी परिषद के निर्णय के अनुसार इस बार सिर्फ वही विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे, जिनके पास डाउनलोड किए गए रोलनंबर की स्लिप होगी। 

विज्ञापन

 

विवि ने कहा है कि यदि किसी छात्र को रोलनंबर नहीं मिलता है तो इसके लिए कॉलेज जिम्मेदार होंगे। जिन छात्रों को ऑनलाइन रोलनंबर जेनरेट करने में दिक्कत आ रही है, उन्हें कॉलेज जाकर अपने सीसीए के मार्क्स अपडेट करवाने पड़ेंगे। उधर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि 17 अप्रैल से शुरू होने वाली यूजी की परीक्षा में हर परीक्षार्थी को ऑनलाइन जेनरेट किया रोलनंबर डाउनलोड कर दिखाना होगा। रोलनंबर होने पर ही परीक्षा देने की अनुमति मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये होगी नई व्यवस्था 
कार्यकारी परिषद के फैसले के मुताबिक विवि ने परीक्षा के सॉफ्टवेयर में बदलाव किया है। सॉफ्टवेयर में लॉगइन आईडी से तभी रोलनंबर जेनरेट होगा, जब कॉलेज से हर विषय के सीसीए असेसमेंट के अंक अपलोड होंगे। इसमें छात्र को 30 में से 11 अंक मिले होने चाहिए। यदि सीसीए कॉलेज से अपलोड नहीं होंगे या कम होंगे तो छात्र का रोलनंबर ऑनलाइन दिखेगा, लेकिन डाउनलोड नहीं होगा।


कल से आएगा सीसीए से संबंधित मेसेज 
जिन छात्रों के सीसीए कॉलेज से अपलोड नहीं होंगे, उन्हें स्क्रीन पर मेसेज की व्यवस्था भी सॉफ्टवेयर में की जा रही है। इसमें बताया जाएगा कि आपके सीसीए मार्क्स अपलोड नहीं किए गए हैं। छात्र कॉलेज में संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed