फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla: Thousands of students upset due to lack of PG results

एचपीयू शिमला: पीजी का परिणाम नहीं आने से हजारों विद्यार्थी परेशान

Sat, 05 Feb 2022 01:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Feb 2022 01:08 PM IST
सार

अभी तक विवि ऑन स्क्रीन मूल्यांकन करवाकर सिर्फ दो विधि कोर्स के अंतिम सेमेस्टर के नतीजे ही घोषित कर पाया है। विवि के ईआरपी प्रोजेक्ट में किए जा रहे मूल्यांकन और बनाए जा रहे रिजल्ट की यह प्रक्रिया आम छात्रों के लिए परेशानी बन कर रह गई है। 

विज्ञापन
HPU Shimla: Thousands of students upset due to lack of PG results
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पीजी कोर्स के हजारों छात्र चार माह से परीक्षा परिणाम घोषित होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। 25 दिनों में ऑन स्क्रीन इवेल्यूएशन की नई तकनीक का प्रयोग कर रिजल्ट घोषित करने के विवि के दावे खोखले साबित हुए हैं।  अभी तक विवि ऑन स्क्रीन मूल्यांकन करवाकर सिर्फ दो विधि कोर्स के अंतिम सेमेस्टर के नतीजे ही घोषित कर पाया है। विवि के ईआरपी प्रोजेक्ट में किए जा रहे मूल्यांकन और बनाए जा रहे रिजल्ट की यह प्रक्रिया आम छात्रों के लिए परेशानी बन कर रह गई है।

विज्ञापन


नतीजे घोषित न होने से बहुत से छात्र आगे एमफिल और पीएचडी में प्रवेश लेने से भी वंचित रह रहे हैं। ऐसी ही एक छात्र ने विवि से 15 फरवरी तक एमएससी केमिस्ट्री के अंतिम सेमेस्टर का परिणाम घोषित करने की गुहार विवि से लगाई है। छात्र ने बताया कि उसने पंजाब यूनिवर्सिटी से पीएचडी में प्रवेश को परीक्षा दी थी। दिसंबर में इसका परिणाम आ चुका है। अब यूनिवर्सिटी ने 15 फरवरी तक पिछला रिजल्ट जमा करवाने की अंतिम मोहलत दी है। यदि 15 फरवरी तक रिजल्ट जमा न करवा पाया, तो उसका  प्रवेश का मौका हाथ से निकल जाएगा। इसलिए छात्र ने विवि से  जल्द  नतीजे घोषित करने की मांग की है। 
विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि एमएससी डिग्री के अंतिम सेमेस्टर के नतीजों को जल्द से जल्द घोषित करने का प्रयास किया जा रहा है। छात्रों का रिजल्ट के कारण  नुकसान न हो इसको ध्यान में रखकर परिणाम तैयार किया जा रहा है, शेष सेमेस्टर के नतीजों को आने में समय लग सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed