{"_id":"6686b0c1f496c20f660c3421","slug":"hpu-shimla-teachers-found-absent-from-exam-duty-university-took-strict-cognizance-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla : परीक्षा ड्यूटी किसी और की, मौके पर कोई और ही, विवि ने लिया कड़ा संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla : परीक्षा ड्यूटी किसी और की, मौके पर कोई और ही, विवि ने लिया कड़ा संज्ञान
Thu, 04 Jul 2024 07:55 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 04 Jul 2024 07:55 PM IST
सार
एचपीयू शिमला में कुछ शिक्षक परीक्षा में इनविजिलेटर की ड्यूटी से नदारद पाए गए, उनकी जगह अनधिकृत व्यक्तियों को ड्यूटी पर पाए जाने पर कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल और अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम के एक जुलाई को विवि की परीक्षा में विवि परिसर के परीक्षा केंद्रों में निरीक्षण में कुछ शिक्षक परीक्षा में इनविजिलेटर की ड्यूटी से नदारद पाए, उनकी जगह अनधिकृत व्यक्तियों को ड्यूटी पर पाए जाने पर कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
प्रति कुलपति ने सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को आदेश दिए हैं कि शिक्षकों को ही इनविजिलेटर की ड्यूटी पर तय किए रोस्टर के अनुसार लगाया जाए। विशेष स्थितियों में ही गेस्ट फैकल्टी या रेगुलर पीएचडी शोधार्थी ड्यूटी देंगे। इनविजिलेटर परीक्षा केंद्रों में किसी भी सूरत में मोबाइल फोन या पढ़ाई से संबंधित सामग्री लेकर नहीं जाएंगे। प्रो. वर्मा ने कहा कि इन आदेशों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। वीरवार को प्रति कुलपति और इन अधिकारियों की परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षण कर केंद्र अधीक्षकों को दिशा निर्देश दिए। उन्हें चेताया कि परीक्षा संचालन में किसी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन