फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU shimla may give relaxation to ineligible BEd. candidates for TGT bharti

टीजीटी के लिए अपात्र बीएड अभ्यर्थियों को मिल सकती है राहत

Fri, 20 Mar 2020 01:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 20 Mar 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
HPU shimla may give relaxation to ineligible BEd. candidates for TGT bharti
- फोटो : अमर उजाला

विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों से रूसा सीबीसीएस के पहले बैच में पढ़ाई कर 2015 में पास आउट हुए छात्रों को गलत कांबिनेशन चुने जाने के कारण बीएड करने के बाद टीजीटी में प्रवेश के लिए अपात्र होने के मामले को लेकर बड़ी राहत मिल सकती है। इसके लिए शुक्रवार को विवि में बैठक होगी। डीएस की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में मामले को सुलझाने के लिए उपलब्ध विकल्पों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


कमेटी की पूर्व में हो चुकी चार बैठकों के बाद शुक्रवार को हो रही पांचवीं अहम बैठक में कोई फैसला होने की उम्मीद है। चर्चा है कि इसमें इस बैच के छात्रों को एकमुश्त राहत देते हुए विभिन्न संकायों में पात्र बनाया जा सकता है। हालांकि विषय विशेषज्ञ और भाषा के विशेषज्ञ अपनी अपने अपनी बात तथ्यों के साथ रखेंगे। अब अंतिम फैसला कमेटी को लेना है।
विज्ञापन


इसकी कुलपति को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। उसके बाद ही सरकार को इसे भेजा जाएगा। शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. नयन सिंह ने माना कि कमेटी की पांचवीं बैठक शुक्रवार को होगी, इसमें शिक्षा विभाग से भी अधिकारी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएड कोर्स का तैयार किया प्रोस्पेक्टस, शेड्यूल 
विवि से संबद्ध  निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड कोर्स 2020-21 में प्रवेश के लिए प्रोस्पेक्टस तैयार कर लिया गया है। बीएड काउंसलिंग और प्रवेश कमेटी की डीएस की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रोस्पेक्टस को अंतिम रूप दे दिया गया है। नए सत्र के लिए अकादमिक शेड्यूल भी फाइनल कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण से बढ़ रहे खतरे को देखते हुए कमेटी फिलहाल शेड्यूल को सार्वजनिक नहीं कर रही है।


अप्रैल के पहले पखवाड़े में स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही कमेटी और विवि प्रशासन प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा, प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया का शेड्यूल और प्रोस्पेक्टस जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed