फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla, For admission in BEd, the condition of the score of the entrance exam removed

HPU Shimla: बीएड में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक की शर्त हटी

Tue, 04 Oct 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Oct 2022 05:00 AM IST
सार

प्रदेश के निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों में खाली रहने वाली सीटों को भरने के लिए छह अक्तूबर के बाद शुरू होने वाले अंतिम राउंड में प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम प्राप्तांक की शर्त हटा दी जाएगी।

विज्ञापन
HPU Shimla, For admission in BEd, the condition of the score of the entrance exam removed
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों में खाली रहने वाली सीटों को भरने के लिए छह अक्तूबर के बाद शुरू होने वाले अंतिम राउंड में प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम प्राप्तांक की शर्त हटा दी जाएगी। श्रेणी की शर्त को हटाकर प्रवेश परीक्षा में अपीयर हुए विद्यार्थियों  को अपनी पसंद के संस्थान में खाली सीटों पर प्रवेश लेने का मौका दिया जाएगा । हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बीएड प्रवेश एवं काउंसलिंग कमेटी छह अक्तूबर से अंतिम राउंड की काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू करेगी। 

विज्ञापन


तीसरे राउंड के बाद करेक्शन राउंड पूरा होने के बाद 1,924 खाली रही सीटों के लिए आवंटन सूची जारी की जा चुकी है। पांच अक्तूबर तक आवंटन सूची में शामिल विद्यार्थियों को दस्तावेजों की कॉलेजों में वेरिफिकेशन और फीस जमा करवाने का समय दिया गया है। इसके बाद बीएड के फाइनल राउंड में खाली रही सीटों की स्थिति स्पष्ट होगी। इन सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय की बीएड प्रवेश और काउंसलिंग कमेटी ने श्रेणीवार प्रवेश और काउंसलिंग के प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम प्राप्तांक की शर्त का हटाने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


इस अंतिम राउंड में प्रवेश परीक्षा में अपीयर हुए सभी विद्यार्थियों को खाली सीटों पर प्रवेश लेने के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा। इससे बीएड की प्रवेश परीक्षा में कम अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थी भी प्रवेश ले सकेंगे। विश्वविद्यालय के शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. अजय अत्री ने माना कि बीएड प्रवेश, काउंसलिंग का अब अंतिम राउंड शेष रहता है। इसमें न्यूनतम प्राप्तांक की शर्त और श्रेणी की शर्त में छूट देकर बीएड प्रवेश परीक्षा में अपीयर हुए सभी विद्यार्थी खाली सीटों पर प्रवेश के लिए पात्र होंगे। इन विद्यार्थियों को विवि से संबद्ध कॉलेजों की खाली सीटों पर प्रवेश लेने का मौका दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि से संबद्ध 75 बीएड कॉलेजों में हैं 7,550 सीटें 
 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध दो सरकारी और 72 निजी बीएड कॉलेजों में 7,550 सीटें भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से चलाई गई थी। काउंसलिंग के मॉप अप सहित चार राउंड पूरे हो चुके हैं। अब अंतिम राउंड शुरू किया जाना है। इस राउंड के लिए एक हजार से कम ही सीटें खाली रहने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed