फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU invites applications for 18 short term add-on and skill development courses

HPU Shimla: एचपीयू ने कम अवधि के 18 एड ऑन, कौशल विकास के कोर्स के लिए मांगे आवेदन

Fri, 14 Feb 2025 11:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Feb 2025 11:44 AM IST
सार

 विद्यार्थियों के कौशल और शैक्षणिक योग्यता को बढ़ाने और उन्हें रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किए एड ऑन, कौशल विकास और क्षमता विकास के कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
HPU invites applications for 18 short term add-on and skill development courses
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विवि में पीजी डिग्री कोर्स के साथ विद्यार्थियों के कौशल और शैक्षणिक योग्यता को बढ़ाने और उन्हें रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किए एड ऑन, कौशल विकास और क्षमता विकास के कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय ने इस छोटी अवधि के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा कोर्स में मेरिट आधार पर प्रवेश देने के लिए 20 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन की तिथि तय की है। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार इन कोर्स में मेरिट प्रवेश का आधार रहेगा।

विज्ञापन


छात्र कुल 18 कोर्स में प्रवेश के लिए तय की गई तिथि तक आवेदन कर सकेंगे। इन सर्टिफिकेट कोर्स में मशरूम फार्मिंग, बी कीपिंग, पर्यावरण विज्ञान, फॉरेंसिक साइंस, माइक्रोबायोलॉजी, इंडियन नॉलेज सिस्टम, पापुलेशन स्टडीज, जर्मन, रश्यिन, पब्लिक पॉलिसी और गर्वनेंस, भोटी भाषा, रिथिंकिंग डवेलपमेंट : इशू एंड चैलेंजिज, सोशल वर्क, पर्यावरण अर्थशास्त्र, अंडरस्टेंडिंग ह्यूमन राइट्स और वैदिक मैथेमेटिक्स कोर्स में पीजी के कोई भी छात्र या विवि के बाहर से भी आम छात्र प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन


कोर्स में प्रवेश के लिए क्वालिफाइंग एग्जाम में प्राप्तांक की मेरिट तैयार कर उसी आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। छात्रों को इसके लिए पिछली परीक्षा की अंक तालिका साक्षात्कार के दिन दिखानी होगी। साक्षात्कार और काउंसलिंग में अपीयर होना अनिवार्य होगा। विवि के डीएस ने कहा कि विवि की वेबसाइट www.nadmissions.hpushimla.in पर ऑनलाइन परीक्षा फार्म अपलोड किए गए हैं। प्रवेश से संबंधित जानकारी विवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाई गई है। कोर्स से संबंधित जानकारी टेलीफोन नंबर 0177-2830922,2833888,2833648 पर भी प्राप्त कर सकते हैं। विवि की वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed