{"_id":"699477a4e6af5665f4072458","slug":"hpu-employees-team-won-the-cricket-tournament-shimla-news-c-19-sml1002-679036-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: निजी स्कूलों के ऑनलाइन बस पास बनना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: निजी स्कूलों के ऑनलाइन बस पास बनना शुरू
विज्ञापन
पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बनेंगे विद्यार्थियों के पास, काउंटरों के नहीं लगाने होंगे चक्कर
41 बसें निजी स्कूलों के लिए चलाएगा एचआरटीसी
1700 के करीब विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए चलने वाली एचआरटीसी की चार्टर्ड बसों के बस पास बनना शुरू हो गए हैं। अभिभावक एचआरटीसी की वेबसाइट में जाकर बस पास बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एचआरटीसी ने शिमला शहर के कान्वेंट एवं निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को डिजिटल सुविधा प्रदान करते हुए 2026 के शैक्षणिक सत्र से चार्टर्ड स्कूल बस पास को हिम बस पास योजना के तहत शामिल किया है। इसका उद्देश्य अभिभावकों को ऑनलाइन बस पास बनवाने की सुविधा प्रदान करना है। इससे पहले हर साल अभिभावकों को बस पास बनवाने के लिए जदोजहद करनी पड़ती थी। हालत यह थी कि अभिभावकों सुबह 4:00 बजे ही काउंटरों के बाहर खड़े हो जाते थे। मजबूरी में घंटों लाइनों में खड़े होने के बाद ही बस पास बनते थे।
लोगों की इस असुविधा को देखते हुए निगम ने पास बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। ऑनलाइन सभी औपचारिकताएं और फीस जमा होने के बाद अभिभावक एचआरटीसी के पुराने बस अड्डे में बने एचआरटीसी के काउंटर से बस पास प्राप्त कर सकते हैं। एचआरटीसी हर साल शहर में निजी और कान्वेंट स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए 41 बसों का संचालन करता है। इन बसों के माध्यम से 1700 से अधिक विद्यार्थियों को परिवहन की सुविधा मिलती है। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल ने बताया कि शहर के निजी और कान्वेंट स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए चलने चाली चार्टर्ड बसों के पास अब ऑनलाइन बनेंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह सुविधा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगी।
विज्ञापन
पास बनवाने के लिए ऐसे करें आवेदन
अभिभावक को बस पास बनवाने के लिए एचआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट (buspassonline.hrtchp.com) पर आवेदन करना होगा। पोर्टल पर उपलब्ध विकल्पों में अभिभावकों को स्कूल का चयन, आवश्यक बस रूट, बोर्डिंग प्वाइंट चुनने पर दूरी के आधार पर तिमाही पास का किराया स्वचालित रूप से कैलकुलेट हो जाएगा। इसके बाद अभिभावकों को वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भरकर सबमिट करना होगा। आवेदन फार्म डाउनलोड करने के बाद उसे संबंधित स्कूल प्राधिकारी से सत्यापन/काउंटर साइन करवाने होंगे। सत्यापित फॉर्म पोर्टल पर अपलोड करने के बाद निर्धारित तिमाही शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इसके बाद अभिभावक बस पास को एचआरटीसी के पुराने बस स्टैंड के काउंटर से प्राप्त कर सकेंगे। आवेदकों को इस बारे में पंजीकृत नंबर पर एसएमएस या ईमेल से सूचित किया जएगा।