फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu conduct ug exam again for ncc nss student.

छात्रों को बड़ी राहत, विवि दोबारा से करवाएगा परीक्षाएं

Thu, 22 Jan 2015 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 22 Jan 2015 10:15 AM IST
विज्ञापन
hpu conduct ug exam again for ncc nss student.

प्रदेश भर के कॉलेजों से गणतंत्र दिवस परेड के लिए दिल्ली गए दर्जनों छात्रों के लिए प्रदेश विवि फरवरी में परीक्षाएं करवाएगा। इसकी तारीख अलग से तय की जाएगी।

विज्ञापन


करीब पूरा महीना दिल्ली में होने वाले समारोह के लिए चयनित एनसीसी कैडेट और एनएसएस स्वयंसेवी यूजी की जनवरी में हुई परीक्षाएं नहीं दे पाए हैं।

शिक्षा विभाग और कॉलेजों से विवि को एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवियों की सूची पहले ही भेजी गई है। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पूरा माह दिल्ली में रिहर्सल करने और परेड में हिस्सा लेने के कारण सिर्फ रूसा सीबीसीएस में पढ़ रहे छात्र ही परीक्षा देने से वंचित रहे हैं।
विज्ञापन


पुराने पैटर्न से फाइनल ईयर में पढ़ रहे छात्रों के लिए ऐसी कोई समस्या नहीं है। एचपीयू को एनसीसी और एनएसएस छात्रों की सूची भेजकर परीक्षाओं की डेटशीट जारी करने और परीक्षा करवाने की मांग भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर विवि विचार कर रहा है। 31 जनवरी तक ये छात्र लौट पाएंगे। इससे जाहिर है कि उनकी सत्र अंत की परीक्षाएं फरवरी में ही हो सकेंगी। इसमें रूसा यूजी डिग्री के प्रथम और तृतीय सत्र के छात्र शामिल हैं।


विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कहा कि एनसीसी और एनएसएस के ऐसे छात्रों की सूची उन्हें मिली है। इनके लिए जल्द परीक्षा की तिथि जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed