{"_id":"5dcbb9c88ebc3e5aee458fc0","slug":"hptdc-special-winter-package-fifty-percent-discount-on-hotels-rooms","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंटर पैकेज: होटलों में 20 से 50 फीसदी तक सस्ते होंगे कमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंटर पैकेज: होटलों में 20 से 50 फीसदी तक सस्ते होंगे कमरे
Wed, 13 Nov 2019 01:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
होटल रुम
- फोटो : Pexels.com
हिमाचल में तीन दिन बाद सरकारी होटलों में ठहरना सस्ता हो जाएगा। विंटर सीजन के दौरान सैलानियों को रिझाने के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम ने विशेष पैकेज लांच किया है। 16 नवंबर से लेकर अगले साल 31 मार्च तक पर्यटन निगम के 52 होटलों में 20 से लेकर 50 प्रतिशत तक डिस्कांउट मिलेगा।
विज्ञापन
पर्यटन निगम के शिमला, चायल, परवाणू, बड़ोग, रामपुर, मंडी, कुल्लू, धर्मशाला, ज्वालाजी, पालमपुर और चंबा, डलहौजी स्थित होटलों में कमरों की बुकिंग पर डिस्कांउट की सुविधा मिलेगी। खाने और पीने के सामान के लिए सैलानियों को पूरा शुल्क चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन
सबसे अधिक 50 प्रतिशत डिस्कांउट सिर्फ एक जगह लॉग हट होटल मनाली में मिलेगा। छह होटलों में 40 फीसदी, चार होटलों में 35 फीसदी, 15 होटलों में 30 फीसदी, 17 होटलों में 25 फीसदी और 9 होटलों में 20 फीसदी तक डिस्कांउट मिलेगा।
विज्ञापन
पर्यटन निगम के होटलों के कमरों की बुकिंग में ही डिस्कांउट मिलेगा। डोरमैट्री पर छूट नहीं होगी। 23 दिसंबर से दो जनवरी के दौरान कुछ होटलों में विंटर पैकेज लागू नहीं रहेगा।