फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPTDC lift in shimla closed for six days

छह दिन बंद रहेगी एचपीटीडीसी की लिफ्ट, पैदल चलकर पहुंचना होगा मालरोड

Thu, 15 Nov 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 15 Nov 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
HPTDC lift in shimla closed for six days

कार्टरोड से मालरोड आने जाने के लिए शहरवासियों और सैलानियों को अगले कुछ दिनों के लिए लिफ्ट की सुविधा नहीं मिलेगी। नई लिफ्ट के काम के चलते एचपीटीडीसी ने पुरानी लिफ्ट को कुछ दिन बंद रखने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


निगम के अनुसार वीरवार और शुक्रवार को लिफ्ट आवाजाही के लिए बंद रहेगी। इसके बाद वीकेंड पर शनिवार और रविवार यानि 17 और 18 नवंबर को इसे खोला जाएगा। 19 नवंबर यानि सोमवार से फिर चार दिन तक लिफ्ट बंद रहेगी। 
विज्ञापन


23 नवंबर को ही लिफ्ट चालू होगी। तब तक लोगों और सैलानियों को मालरोड आने जाने के वैकल्पिक पैदल रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। एचपीटीडीसी की प्रबंध निदेशक कुुमद सिंह ने कहा कि नई लिफ्ट का काम अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इसमें उपकरण और भारी स्टील चेंबर लगाने का काम किया जाना है। इसके काम के चलते लिफ्ट में सफर करने वाले लोगों की जान को कोई खतरा न हो, इसके लिए लिफ्ट बंद की जा रही है। कहा कि निगम, लिफ्ट का यह काम जल्द पूरा करने की कोशिश करेगा ताकि लोगों को जल्द लिफ्ट की सुविधा मिल सके।

कर्मचारियों और सैलानियों को होगी परेशानी
लिफ्ट बंद रहने से सबसे ज्यादा परेशानी सैलानियों को झेलनी पड़ सकती है। रोजाना सैकड़ों सैलानी इस लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं। अब इन्हें पहले तो मालरोड जाने वाले पैदल रास्ते ढूंढने पड़ेंगे। फिर पैदल सीढ़ियां चढ़नी होंगी। लिफ्ट से सफर करने वाले शहर के बुजुर्ग लोगों, महिलाओं और नौकरीपेशा लोगों को भी कुछ दिन पैदल चलना पड़ेगा।

चार से छह हजार लोग रोजाना करते हैं लिफ्ट का इस्तेमाल
लिफ्ट का हर रोज चार से छह हजार लोग इस्तेमाल करते हैं। टूरिस्ट सीजन के दौरान यह आंकड़ा कई बार बढ़ भी जाता है। इसमें प्रति व्यक्ति दस रुपये किराया वसूला जाता है। इसके अलाव सीनियर सिटीजन को किराये में कुछ राहत दी जाती है। ऐसे में लिफ्ट के बंद होने से शहर के लोगों को कुछ दिन परेशानी झेलनी पड़ेगी।


नई लिफ्ट इसी माह हो जाएगी शुरू
सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली नई लिफ्ट का इंस्टालेशन का काम शुरू हो गया है। सात करोड़ की लागत से लग रही नई जर्मन लिफ्ट के इंस्टालेशन का काम 12 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस नई लिफ्ट में एक साथ 25 लोग सर्कुलर रोड से मालरोड पहुंच सकेंगे। पुरानी लिफ्ट के मुकाबले नई लिफ्ट की क्षमता ही नहीं बल्कि स्पीड भी दोगुनी होगी। 25 नवंबर तक लिफ्ट आपरेशनल कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed