{"_id":"8aafa4c1360ede3ba2f2045d0c18d391","slug":"hpsssb-rejected-150-application-forms-of-junior-coach-post-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा से पहले ही बोर्ड ने इन्हें दिखाया बाहर का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा से पहले ही बोर्ड ने इन्हें दिखाया बाहर का रास्ता
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 02 Feb 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के करीब डेढ़ सौ युवाओं का खेल विभाग में द्रोणाचार्य बनने का सपना टूट गया है। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने प्रदेश युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में जूनियर कोच के पद पर भर्ती के लिए आए अयोग्य आवेदनों को छंटनी के बाद रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजेक्ट हुए आवेदनकर्ताओं की सूची डाल दी है। आवेदन रिजेक्ट करने के पीछे बोर्ड ने भर्ती एवं पदोन्नति नियमों (आरएंडपी) में आवश्यक योग्यता पूरी नहीं करने का तर्क दिया है। चयन बोर्ड ने अगस्त 2015 में प्रदेश भर के योग्य युवाओं से युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में जूनियर कोच के 40 पदों के लिए आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
चयनित अभ्यर्थियों को 10300-34800-3600 ग्रेड पर मिलना था। बोर्ड ने इन पदों के लिए स्नातक पास और स्पोर्ट्स कोचिंग में डिप्लोमा पास की शर्त रखी थी, लेकिन प्रदेश के करीब 140 आवेदक इस योग्यता को पूरा नहीं कर पाए हैं। इसके चलते बोर्ड ने उनके आवेदन रिजेक्ट कर दिए हैं। 8 और 9 फरवरी को चयन बोर्ड में इन पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इन श्रेणियों के भरे जाने हैं पद- सामान्य अनारक्षित 16 पद, सामान्य आईआरडीपी 3, सामान्य स्वतंत्रता सेनानी वर्ग 1, अनुसूचित जाति अनारक्षित 7, अनुसूचित जाति आईआरडीपी 1, अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानी वर्ग 1, ओबीसी अनारक्षित 6, ओबीसी आईआरडीपी 2, अनुसूचित जनजाति 2, अनुसूचित जनजाति आईआरडीपी से जूनियर कोच का 1 पद प्रदेश युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में भरा जाना है।
इन विभागों में की जाएगी भर्ती- एथलेटिक्स में 3, बैडमिंटन कोच के 5, बास्केटबाल के 1, बॉक्सिंग के 4, फिटनेस ट्रेनर के 1, फुटबाल के 2, हैंडबाल के 1, जूडो के 2, हॉकी के 3, कराटे के 2, कबड्डी का 1, शूटिंग का 1, टेबल टेनिस में 4, वॉलीबाल में 6, ताइक्वांडो में 1 और कुश्ती कोच के 3 पद भरे जाने हैं।