फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpsssb rejected 1100 application forms.

1100 आवेदकों को HPSSSB ने दिया झटका

Sun, 13 Sep 2015 09:47 AM IST
Updated Sun, 13 Sep 2015 09:47 AM IST
विज्ञापन
hpsssb rejected 1100 application forms.

हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने प्रदेश के 1100 आवेदकों के आवेदन फार्म रिजेक्ट कर कर उन्हें जोर का झटका दिया है। इनमें एलवीडीसी, मैनुअल असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट अकाउंट, जूनियर ऑडिटर, सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर, प्रशासनिक अधिकारी, असिस्टेंट स्टोर ऑफिसर और हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती को आए आवेदन शामिल हैं।

विज्ञापन


आवश्यक योग्यता पूरी न करने के चलते इन आवेदकों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर किया गया है। दिलचस्प बात तो यह है कि महिला उम्मीदवारों से मांगे आवेदनों में तो साढ़े छह सौ पुरुष उम्मीदवारों ने आवेदन कर दिया है। बोर्ड ने ये आवेदन भी रद्द कर दिए हैं। बोर्ड ने ग्रामीण विकास विभाग में लेडीस विलेज डेवलपमेंट को-ऑर्डिनेटर के पदों के लिए आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों के 634 आवेदन रद्द किए हैं।
विज्ञापन

देखें, रद्द हुए आवेदनों की सूची

hpsssb rejected 1100 application forms.

भरमौर, पांगी, निचार, तीसा, कल्पा, पूह, केलांग, काजा, छोहाड़ा, सिलाई, संगड़ाह, सिराज और जंजैहली सहित जनजातीय क्षेत्रों में एवीडीसी के दस पद भरे जाने हैं। इसके अलावा मैन्युल असिस्टेंट के 20 आवेदन, सीनियर असिस्टेंट अकाउंट के 62 आवेदन, जूनियर ऑडिटर के 74, सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर, प्रशासनिक अधिकारी, असिस्टेंट स्टोर ऑफिसर के 47 आवेदन रिजेक्ट हुए हैं। प्रदेश होमगार्ड विभाग में हवलदार इंस्ट्रक्टर पद के लिए 120 आवेदन ही सही पाए गए हैं।

जितने आवेदन सही हैं, उससे दोगुने यानी 204 आवेदन रद्द हो गए हैं। बोर्ड ने रद्द हुए आवेदनों की सूची अपनी वेबसाइट www.himachal.nic.in पर डाल दी है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर आपने आवेदन का स्टेटस जान सकते हैं। इन सभी पदों पर भर्ती के लिए चयन बोर्ड 13 सितंबर से लिखित एवं छंटनी परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है।

36 पदों के लिए लिखित परीक्षा 13 से

hpsssb rejected 1100 application forms.

पोस्ट=================परीक्षा तारीख==परीक्षा केंद्र
मैनुअल असिस्टेंट===========13 सितंबर====हमीरपुर
जूनियर ऑडिटर============13 सितंबर====हमीरपुर
सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर=======15 सितंबर====हमीरपुर
हवलदार इंस्ट्रक्टर===========15 सितंबर====हमीरपुर
सीनियर असिस्टेंट अकाउंट=====16 सितंबर====हमीरपुर
लेडीस विलेज डेवलपमेंट को-ऑर्डिनेटर -20 सितंबर- हमीरपुर और शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed