{"_id":"6dbe6c13c785a99c88f4121135b6aae4","slug":"hpsssb-declared-mvi-recruitment-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPSSSB ने घोषित किया एमवीआई भर्ती का परिणाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPSSSB ने घोषित किया एमवीआई भर्ती का परिणाम
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 22 Jun 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने मोटर व्हीकल इंस्ट्रक्टर के चार पद भरने को ली गई भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। साक्षात्कार परीक्षा में तीन का चयन किया गया है।
विज्ञापन
अनुसूचित जाति कैटेगिरी के लिए आरक्षित पद योग्य उम्मीदवार न मिलने से खाली रह गया है। बोर्ड सचिव विजय कुमार ने बताया कि बोर्ड ने एमवीआई पोस्ट कोड नंबर 444 को भरने के लिए आरएंडपी नियमों के मुताबिक पात्र सात उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलावा पत्र भेजे थे।
विज्ञापन
17 जून को साक्षात्कार में तीन का चयन किया गया है। रोलनंबर 393705 जसवीर सिंह, 393706 अजय कुमार और 393707 पंकज सिंह का इन पदों के लिए चयन किया गया है। एससी के लिए आरक्षित पद पर कोई भी योग्य उम्मीदवार नहीं मिला है।
विज्ञापन