फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPPSC: Preparation to add ethics subject in HAS main exam

HPPSC: एचएएस की मुख्य परीक्षा में नैतिकता विषय को जोड़ने की भी तैयारी

Sun, 07 Apr 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 07 Apr 2024 05:00 AM IST
सार

प्रदेश की सबसे बड़ी प्रशासनिक सेवा परीक्षा एचएएस में अब नैतिकता विषय को जोड़ने की तैयारी है। यह नैतिक मूल्यों पर आधारित परीक्षा होगी, जो संघ लोक सेवा आयोग भी लेता है। 

विज्ञापन
HPPSC: Preparation to add ethics subject in HAS main exam
राज्य लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी प्रशासनिक सेवा परीक्षा एचएएस में अब नैतिकता विषय को जोड़ने की तैयारी है। यह नैतिक मूल्यों पर आधारित परीक्षा होगी, जो संघ लोक सेवा आयोग भी लेता है। इस विषय को एचएएस की मुख्य परीक्षा में जोड़ा जाएगा। संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर अब राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से ली जाने वाली परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया जा रहा है। हालांकि, इस बदलाव में अभी वक्त लग सकता है। इसी तरह ऐच्छिक विषयों की अनिवार्यता को भी खत्म करने का विचार है।

विज्ञापन

राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं मुख्य परीक्षा के विषय में बदलाव करने पर मंत्रणा हुई। इसमें आयोग की ओर से बनाई गई कमेटी के सदस्य और राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य एवं प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। कमेटी के सदस्यों में सचिव शिक्षा राकेश कंवर, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी केआर भारती, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी हिमांशु मिश्र आदि शामिल हुए। हालांकि, एचएएस की परीक्षा के सिलेबस में बदलाव के लिए यह शुरुआती बैठक ही थी। इसके बाद आगामी बैठकों में भी इस विषय पर विचार-मंत्रणा होगी। इसका प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा, उसके बाद ही इस पर स्थिति साफ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed