फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPCC Chief sukhwinder singh sukhu targets BJP incharge Mangal Pandey

कांग्रेस की चिंता छोड़ अपना कुनबा संभालें पांडे: सुक्खू

Mon, 30 Jul 2018 05:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 30 Jul 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
HPCC Chief sukhwinder singh sukhu targets BJP incharge Mangal Pandey

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडे को नसीहत दी है कि वे कांग्रेस की चिंता छोड़ अपना कुनबा संभालें। कांग्रेस पहले भी एकजुट थी और अब भी है। वीरभद्र सिंह पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं। कांग्रेस किसी व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं है। जनता कांग्रेस के साथ है और भाजपा को सत्ता से उखाड़ने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


भाजपा नेता कांग्रेस को वीरभद्र सिंह और सुखविंद्र सुक्खू के गुट में बांटने की असफल कोशिश कर रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एकजुट है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की चारों लोस सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। सुक्खू ने जारी  बयान में कहा कि भाजपा की तरह कांग्रेस सांप्रदायिकता, क्षेत्र और जातिवाद का जहर नहीं घोलती।

विज्ञापन

HPCC Chief sukhwinder singh sukhu targets BJP incharge Mangal Pandey

सुक्खू ने पांडे से पूछा कि वे बताएं सरकार सीएम जयराम ठाकुर चला रहे हैं या फिर आरएसएस के लोग? वैसे भी भाजपा में एक नहीं परदे के पीछे से जेपी नड्डा, प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार और आरएसएस मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं। यह सरकार को चलने नहीं दे रहे। न ही यह जयराम ठाकुर को सीएम मान पा रहे हैं।

कहा कि पांडे को भाजपा की अंतर्कलह से निपटने की जरूरत है। जो विधानसभा चुनाव में खुलकर सामने आ चुकी है। सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने कैसे सीएम उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर और रविंद्र रवि को हराने के लिए साजिश रची, सब जानते हैं।

भाजपा ने तो वरिष्ठ विधायक रमेश धवाला को भी साइड लाइन कर दिया। कहा कि मंगल पांडे को चुनावों के समय ही हिमाचल की याद आती है। जब शिमला में पेयजल संकट था, उस समय भाजपा प्रदेश प्रभारी कहां थे। वर्तमान सरकार के छह महीने के कार्यकाल में सौ से अधिक बड़े अपराध हुए। 65 से अधिक दुष्कर्म, छेड़छाड़ और 35 से ज्यादा हत्या इत्यादि के मामले दर्ज हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed