{"_id":"5a17c5994f1c1b4e718b530c","slug":"hpcc-chief-sukhu-and-sudhir-sharma-meets-virbhadra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र से मिले सुक्खू और सुधीर, विस चुनाव पर लंबी चर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र से मिले सुक्खू और सुधीर, विस चुनाव पर लंबी चर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से उनके कार्यालय में जाकर भेंट की। ये भेंट शाम करीब पांच बजे हुई।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री से प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की स्थिति पर चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि इस बीच निर्दलियों को साधने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
चर्चा ये हुई कि कुछ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं। अगर वे चुनाव जीतते हैं तो वे कांग्रेस के मिशन रिपीट में सहायक हो सकते हैं। उनसे समय रहते संपर्क में रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
इस बीच, इन नेताओं ने कांग्रेस की जिताऊ सीटों और कमजोर सीटों पर भी चर्चा की। भाजपा की किस सीट पर क्या हालत है। इस पर भी बात की गई।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को इन दोनों नेताओं ने आश्वस्त किया कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बन रही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने अलग-अलग मिलकर भी सीएम से भेंट की।