फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpca spokesperson will file pettition in land ceiling act issue

चाय बागान मामले में चढ़ा सियासी पारा, भाजपा नेता हाईकोर्ट में दायर करेंगे याचिका

Fri, 29 Sep 2017 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 29 Sep 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
hpca spokesperson will file pettition in land ceiling act issue

भाजपा नेता और एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने फिर वीरभद्र सरकार पर निशाना साधा। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि धन्ना सेठों के लिए तीन-तीन दिन बाद कैबिनेट बुलाकर सिर्फ एक चाय बागान मालिक को फायदा पहुंचाने के लिए नियम ताक पर रख दिए जाते हैं। 

विज्ञापन


चीलगाड़ी के इस चाय बागान को बेचने के लिए लैंड सीलिंग एक्ट के प्रयोग में बदलाव किया जाता है। करीब 40 कनाल की जमीन पर बिना टीसीपी, एमसी और प्रशासन की अनुमति के पांच सितारा होटल बना दिया गया जिसका नक्शा तक पास नहीं कराया गया। 
विज्ञापन


वीरभद्र सिंह की सरकार में ऐसा संभव हो रहा है। होटल निर्माण को लेकर किसी भी प्रकार की कोई अनुमति नही ली गई है। टीपीसी, एमसी, आईपीएच, विद्युत विभाग, राजस्व  व‌िभाग से लेकर वन विभाग की इसमें मिलीभगत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री, हिमाचल के मुख्य मंत्री वीरभद्र सिंह और उनके बेटे तथा स्थानीय मंत्री सुधीर शर्मा का क्या रोल है, इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह प्रदेश हाईकोर्ट में जनहित में याचिका दायर करेंगे। 

अगर लैंड सीलिंग एक्ट में बदलाव करना ही था तो विधानसभा में प्रस्ताव ले जाया जाता। कैबिनेट ऐसे मामलों के लिए अधिगृत नहीं होती। उन्होंने कहा कि केंद्रं सरकार के एक पूर्व कर्मचारी ने चीलगाड़ी में विवादित जमीन पर पांच सितारा होटल का निर्माण किया है। उस व्यक्ति की कमाई का क्या साधन है तथा वे होटल को जिस एनआरआई के नाम पर बता रहा है, वो कौन है। इसकी भी जांच करवाई जाए।

कांग्रेस राज में बिगड़ती है कानून व्यवस्था : बिंदल

hpca spokesperson will file pettition in land ceiling act issue

चंबा जिले के बाल आश्रम में बच्चियों के यौन शोषण की बात सामने आने के बाद भाजपा ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव बिंदल ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जब भी वीरभद्र सरकार सत्ता में आती है, तब प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ता है।

वीरभद्र सरकार के राज में गुंडागर्दी चरमसीमा पर पहुंच चुकी है। बलात्कार, खून, डकैती और लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चंबा जिले में जिस तरह आश्रम की बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला हुआ और सरकार उदासीन रही, वह बेहद शर्मनाक है।

कहा कि मंडी जिला में लूट के इरादे से वृद्ध की निर्मम हत्या तथा युवाओं की ओर से सरेआम एक व्यक्ति की हत्या कर देना दिल को दहला देने वाला है। इससे स्पष्ट है कि अपराधियों को कानून का भय नहीं है।

कहा कि पिछले 5 वर्षों में देवभूमि को कलंकित करने का जघन्य अपराध हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने किया है। हिमाचल की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

गांधी जयंती को स्वच्छता दिवस के रुप में मनाएगी भाजपा

hpca spokesperson will file pettition in land ceiling act issue

गांधी जयंती को भाजपा स्वच्छता दिवस के रूप में मनाएगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने बताया कि दो अक्तूबर को भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर हर गली, मोहल्ले, मंदिर, अस्पताल, स्कूल, जल स्त्रोत तथा सार्वजनिक स्थलों की सफाई करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के  जन्म दिवस को संपूर्ण स्वच्छता दिवस के रूप में मनाने की अपील की है।  ऐसे में पार्टी सफाई करने के साथ ही लोगों को भी अपने आस-पास सफाई रखने के लिए प्रेरित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed