{"_id":"5bf96a01bdec22415774e40a","slug":"hp-vigilance-applied-for-withdrawal-of-23-other-accused-name-after-rajeev-bindal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिंदल के बाद 23 अन्य आरोपियों के नाम वापसी को विजिलेंस ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिंदल के बाद 23 अन्य आरोपियों के नाम वापसी को विजिलेंस ने किया आवेदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दशक पहले नगर परिषद सोलन में भर्तियों में हुईं अनियमितताओें के आरोपों के मामले में शनिवार को सरकारी वकील ने विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के बाद अन्य सभी 23 आरोपियों के नाम वापस लेने की अर्जी सोलन स्थित कोर्ट में दाखिल कर दी। इस पर 17 दिसंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विजिलेंस ने 2002-2007 की वीरभद्र सरकार के कार्यकाल के दौरान सोलन नप में भर्तियोें में अनियमितता का मामला दर्ज किया था। आरोप था कि बिंदल के सोलन नप अध्यक्ष रहते भर्तियां नियमानुसार नहीं हुईं।
विज्ञापन
विजिलेंस ने मामला तो दर्ज किया, लेकिन 2007 में प्रदेश में भाजपा सरकार सत्ता में आ गई। साल 2012 में वीरभद्र सरकार के दोबारा सत्तासीन होते ही केस की जांच तेजी से बढ़ी और विजिलेंस ने कोर्ट में सभी आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
दिसंबर 2017 में भाजपा के दोबारा सत्तासीन होने से पहले कोर्ट में इस मामले में आरोप भी तय हो गए, लेकिन जयराम सरकार ने इस केस को राजनीतिक रंजिश से दर्ज मानते हुए वापस लेने का निर्णय ले लिया। अब सरकारी वकील सुनील वासुदेवा ने कोर्ट में मामला वापस लेने को आवेदन कर दिया है।