{"_id":"6318d0e8697735315209ee23","slug":"hp-vidhansabha-election-cpim-will-decide-the-names-of-candidates-on-september-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP vidhansabha Election: माकपा 20 सितंबर को तय करेगी प्रत्याशियों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP vidhansabha Election: माकपा 20 सितंबर को तय करेगी प्रत्याशियों के नाम
Wed, 07 Sep 2022 10:42 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:42 PM IST
सार
पार्टी राज्य कमेटी सदस्य संजय चौहान ने कहा कि शिमला, कसुम्पटी, ठियोग, आनी, मनाली, करसोग, जुब्बल-कोटखाई, हमीरपुर, जोगिंद्रनगर, सराज, भरमौर, मनाली सहित कुल 17 विधानसभा क्षेत्रों में माकपा अपने उम्मीदवार उतारेगी।
विज्ञापन
माक्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माक्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) 20 सितंबर को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम तय करेगी। माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य और पार्टी के प्रदेश प्रभारी तपन सेन भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। राज्य की 17 विधानसभा सीटों में चुनाव लड़ने को प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। माकपा राज्य कमेटी से नाम तय होने के बाद केंद्रीय कमेटी के भेजे जाने हैं।
विज्ञापन
पिछले विधानसभा चुनाव में माकपा ने कुल 13 सीटों में चुनाव लड़ने को उम्मीदवार उतारे थे। सिर्फ ठियोग विधानसभा सीट में माकपा प्रत्याश के रूप में राकेश सिंघा ने चुनाव जीता था। पार्टी राज्य कमेटी सदस्य संजय चौहान ने कहा कि शिमला, कसुम्पटी, ठियोग, आनी, मनाली, करसोग, जुब्बल-कोटखाई, हमीरपुर, जोगिंद्रनगर, सराज, भरमौर, मनाली सहित कुल 17 विधानसभा क्षेत्रों में माकपा अपने उम्मीदवार उतारेगी।
विज्ञापन