फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Vidhan sabha Special Session on GST Bill Starts from Friday.

विधानसभा का विशेष सत्र आज से, जीएसटी विधेयक होगा पारित

Fri, 26 May 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 26 May 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
HP Vidhan sabha Special Session on GST Bill Starts from Friday.

जीएसटी विधेयक को पारित करने के लिए बुलाया गया हिमाचल विधानसभा का विशेष सत्र शुक्रवार से शुरू होगा। दो दिवसीय इस सत्र की शुरुआत सुबह 11.00 बजे होगी। पहले दिन आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह के देहांत पर शोकोद्गार प्रस्ताव रखा जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार को चर्चा के बाद राज्य जीएसटी बिल पारित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर जीएसटी अधिनियम को लागू करने से पहले राज्यों में जीएसटी विधेयक को पारित कराना जरूरी है। हिमाचल में भी इसी विधायी औपचारिकता के कारण विशेष सत्र बुलाया गया है।
विज्ञापन


राज्य और केंद्र के विधेयक में कोई खास बदलाव नहीं है। राज्य सरकार ने जीएसटी पर अपना विधेयक तैयार किया है। इसे केंद्रीय विधेयक की तर्ज पर तैयार किया गया है। इसे पारित करने के लिए सदन की विशेष बैठक बुलाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी से होगा आम लोगों को लाभ : वीरभद्र 
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जीएसटी बिल को केंद्र ने पास कर दिया है। अब राज्य की बारी है। इसके लिए विशेष सत्र बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि इस बिल से निश्चित तौर पर आम लोगों को लाभ होगा।


सदन में पहली बार दिखेंगे डॉ. अनिल धीमान
विशेष सत्र के दौरान सदन में स्वर्गीय पूर्व मंत्री आईडी धीमान के पुत्र एवं भोरंज से विधायक डा. अनिल धीमान भी दिखेंगे। विधायक चुने जाने के बाद वह सदन की कार्यवाही में पहली बार शामिल होंगे। आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह के  देहांत के बाद सदन में सत्ता पक्ष का एक सदस्य कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed